1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन ने पेश किया सुपरनाइट प्‍लान, मात्र 29 रुपए कर सकेंगे अनलिमिटेड डाउनलोड

वोडाफोन ने पेश किया सुपरनाइट प्‍लान, मात्र 29 रुपए कर सकेंगे अनलिमिटेड डाउनलोड

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 19, 2017 08:45 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 08:45 pm IST

वोडाफोन मात्र 29 रुपए में अनलिमिटेड मोबाइल डेटा ऑफर कर रही है। हालांकि यह ऑफर की समय अवधि रात के 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच सिर्फ 5 घंटे की होगी।

वोडाफोन ने पेश किया सुपरनाइट प्‍लान, मात्र 29 रुपए कर सकेंगे अनलिमिटेड डाउनलोड- India TV Hindi
वोडाफोन ने पेश किया सुपरनाइट प्‍लान, मात्र 29 रुपए कर सकेंगे अनलिमिटेड डाउनलोड

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से भारतीय टेलिकॉम बाजार में शुरू हुई प्राइस वॉर फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा ऑफर वोडाफोन की ओर से आया है, जिसके तहत कंपनी मात्र 29 रुपए में अनलिमिटेड मोबाइल डेटा ऑफर कर रही है। हालांकि यह ऑफर की समय अवधि रात के 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच सिर्फ 5 घंटे की होगी। इन 5 घंटों में यूजर अपने सर्किल के अनुसार भरपूर 3जी या 4जी डेटा का मजा उठा सकता है। कंपनी के अनुसार पैक की यह कीमत सर्किल के अनुसार बदल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा