1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियोफोन के आने की आहट से बढ़ी टेलिकॉम कंपनियों की चिंता, वोडाफोन ने जताई कारोबार घटने की आशंका

जियोफोन के आने की आहट से बढ़ी टेलिकॉम कंपनियों की चिंता, वोडाफोन ने जताई कारोबार घटने की आशंका

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 16, 2017 08:15 am IST,  Updated : Aug 16, 2017 08:15 am IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का मानना है कि रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा।

जियोफोन के आने की आहट से बढ़ी टेलिकॉम कंपनियों की चिंता, वोडाफोन ने जताई कारोबार घटने की आशंका- India TV Hindi
जियोफोन के आने की आहट से बढ़ी टेलिकॉम कंपनियों की चिंता, वोडाफोन ने जताई कारोबार घटने की आशंका

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का मानना है कि रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रही है। इसके साथ ही वोडाफोन ने सरकार द्वारा लगाई विभिन्न लेवी में कमी की मांग की है ताकि इस क्षेत्र को कुछ राहत मिले। कंपनी ने इस बारे में दूरसंचार विभाग को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि नई कंपनी ने अपने सेवाओं को आक्रामक ढंग से कम कीमत वाला रखा है जिसमें प्रभावी शून्य कीमत वाले फीचर फोन की पेशकश शामिल है।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में मिलेगा हवाईजहाज जैसा मज़ा, रेलवे उपलब्‍ध कराएगी फ्री में अनलिमिटेड वीडियो

कंपनी का कहना है कि इससे मौजूदा कंपनियों का कारोबार और कम होने का अनुमान है। यह पत्र दूरसंचार आयोग की सदस्य वित्‍त अनुराधा मित्रा को भेजा गया है।

रिलायंस जियो ने हाल ही में 4G फीचर फोन पेश करने की घोषणा की जिसे 1500 रुपए की जमानती राशि के साथ बुक करवाया जा सकता है। यह राशि तीन साल बाद फोन लौटाकर वापस ली जा सकती है। इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : भारत के 93 चीनी उत्‍पादों पर एंटी-डंपिंग शुल्‍क लगाने पर बौखलाया चीन, कहा व्यापार युद्ध गहराने की आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा