नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने अपने ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए एक अनोखी प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की है। वोडाफोन ने अपनी माई वोडाफोन एप पर एक महीने तक इनामी गेमिंग प्रतियोगिता द वोडाफोन ट्रैवल पासपोर्ट की शुरूआत की है। इसके तहत विजेता को दुबई की यात्रा मुफ्त में करने का मौका मिलेगा।
Related Stories
वोडाफोन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी ने उपभोक्ताओं को ब्रांड के साथ जोड़े रखने के लिए यह योजना शुरू की है। इस अभियान के लिए वोडाफोन ने ईजी माय ट्रिप के साथ साझेदारी की है, जिसके माध्यम से यूजर्स को रोज़ाना पर्यटन स्थलों की खोज पर आकर्षक वाउचर्स जीतने का मौका मिलेगा।
हर दिन भाग्यशाली विजेताओं को छिपा हुआ पर्यटन स्थल खोजने पर ईजी माय ट्रिप की ओर से 400 रुपए की छूट वाला वाउचर दिया जाएगा। भाग्यशाली विजेताओं को भारत के किसी भी स्थान पर तीन दिन और दो रात होटल में ठहरने का अवसर भी मिल सकता है।
प्रतियोगिता खत्म होने के बाद एक भाग्यशाली विजेता को दुबई की यात्रा का पैकेज जीतने का अवसर भी मिलेगा।