Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 14 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे श्रमिक संगठन, श्रम कानूनों में सुधार पर होगी चर्चा : गंगवार

14 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे श्रमिक संगठन, श्रम कानूनों में सुधार पर होगी चर्चा : गंगवार

Indiatv Paisa Desk Published : Sep 11, 2017 04:56 pm IST, Updated : Sep 11, 2017 07:09 pm IST

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि श्रम कानूनों में सुधार की प्रक्रिया तेज करने हेतु श्रमिक संगठनों को 14 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया है

14 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे श्रमिक संगठन, श्रम कानूनों में सुधार पर होगी चर्चा : गंगवार- India TV Paisa
14 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे श्रमिक संगठन, श्रम कानूनों में सुधार पर होगी चर्चा : गंगवार

बरेली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि श्रम कानूनों में सुधार की प्रक्रिया तेज करने तथा मजदूर संगठनों के साथ बेहतर सामंजस्य एवं सहमति बनाने के लिए देश के मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों को 14 सितम्बर को दिल्ली बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी 44 श्रम कानूनों में से प्रासंगिकता खो चुके चार कानूनों को समाप्त कर दिया गया है। अब शेष 40 कानूनों में से 36 कानूनों को भी समाप्त करने पर कार्य शुरू हो गया है। सरकार देश में मात्र चार श्रम कानून रखेगी।

यह भी पढ़ें : PNB ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, ATM से 5 से ज्यादा बार लेनदेन करने पर अब वसूलेगा पैसे

गंगवार बरेली में रविवार की रात इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्रमिक विधियों और लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्योगों के विषय पर आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे। उन्होंने श्रम कानूनों में सुधार किए जाने का आश्‍वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को एक विशिष्ट पहचान संख्या आवंटित की जाएगी।

गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। इस परिवर्तन के जरिए ही जून और जुलाई माह में देश की आर्थिक आजादी की नींव जीएसटी के माध्यम से रखी गई। आजादी के बाद वह दिन देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण था। आने वाले समय में जीएसटी के सुखद परिणाम आएंगे और देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। इसका लाभ व्यापारियों और उपभोक्ताओं के साथ ही देश को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें : मोटर बीमा लेने के लिए नहीं ढूंढना होगा एजेंट, IRDAI ने ऑटो डीलरों को दी मोटर बीमा पॉलिसी बेचने की अनुमति

उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 40 करोड़ से ज्यादा असंगठित श्रमिको के हितों की रक्षा करने के लिए उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की तैयारी कर रहा है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement