1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विश्वबैंक का कोरोना वायरस से निपटने के लिये वैश्विक प्रयासों का आह्वान

विश्वबैंक का कोरोना वायरस से निपटने के लिये वैश्विक प्रयासों का आह्वान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 03:55 pm IST

विश्वबैंक ने दुनिया के देशों से नए कोरोना वायरस के खिलाफ अपने कार्यक्रमों की रफ्तार तेज करने का आह्वान किया है।

World Bank calls for global efforts to combat coronavirus- India TV Hindi
World Bank calls for global efforts to combat coronavirus

वाशिंगटन। विश्वबैंक ने दुनिया के देशों से नए कोरोना वायरस के खिलाफ अपने कार्यक्रमों की रफ्तार तेज करने का आह्वान किया है। विश्वबैंक ने कहा कि वह इस बीमारी के खिलाफ खुद अपने संसाधन जुटाने पर विचार कर रहा है। विश्वबैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘हम सभी देशों का आह्वान करते हैं कि वे अपनी स्वास्थ्य निगरानी और प्रतिक्रिया प्रणाली को बेहतर करें, जिससे इससे और फैलने से रोका जा सके।’’ बयान में कहा गया है कि विश्वबैंक समूह प्रभावित देशों के लिए तत्काल वित्तीय और तकनीकी संसाधन जुटाने के लिए स्थिति की समीक्षा कर रहा है। 

इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने का भी प्रयास कर रहा है। चीन में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 425 लोगों की जान जा चुकी है। इस नए वायरस से 17,200 लोग संक्रमित हुए हैं। यह 20 से अधिक देशों में फैला है। ऐसी आशंका है कि इससे चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा