1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कतर एयरवेज ने शुरू की दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट सर्विस, 10 टाइम जोन और 5 देशों के ऊपर से भरी उड़ान

कतर एयरवेज ने शुरू की दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट सर्विस, 10 टाइम जोन और 5 देशों के ऊपर से भरी उड़ान

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 06, 2017 09:46 am IST,  Updated : Feb 06, 2017 09:46 am IST

कतर एयरवेज ने दुनिया की सबसे लंबी कॉमर्शियल फ्लाइट सर्विस की शुरुआत की जिसने 10 टाइम जोन ओर 5 देशों के ऊपर से उड़ान भरते हुए 14,535 किलोमीटर की सफर तय की।

कतर एयरवेज ने शुरू की दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट सर्विस, 10 टाइम जोन और 5 देशों के ऊपर से भरी उड़ान- India TV Hindi
कतर एयरवेज ने शुरू की दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट सर्विस, 10 टाइम जोन और 5 देशों के ऊपर से भरी उड़ान

दोहा। कतर एयरवेज ने दुनिया की सबसे लंबी (फ्लाइंग टाइम) कॉमर्शियल फ्लाइट सर्विस सोमवार को पूरी कर ली। 14,535 किलोमीटर को पार कर कतर एयरवेज की फ्लाइट सोमवार को दोहा से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर पहुंच गई। कतर एयरवेज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : तीन लाख रुपए से अधिक नकद लेने पर देना होगा उतना ही जुर्माना, पहली अप्रैल से होगी शुरुआत

ऑकलैंड एयरपोर्ट ने अपनी ट्वीट में विमान के पहुंचने और उसके स्‍वागत की जानकारी दी

16 घंटे 23 मिनट में पार किया 10 टाइम जोन

  • कतर एयरवेज ने ट्वीट में कहा, हम आधिकारिक तौर पर ऑकलैंड पहुंच चुके हैं।
  • फ्लाइट संख्या QR920 16 घंटे और 23 मिनट के सफर के बाद सुबह 7.25 बजे ऑकलैंड पहुंच गई है।
  • इस सफर के दौरान विमान ने 10 टाइम जोन को पार किया।
  • कतर एयरवेज ने कहा कि फ्लाइट का सफर पूरी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और हॉबिट की सीरीज से ज्यादा था।
  • ये दोनों ही फिल्में न्यूजीलैंड में शूट की गई हैं।
  • कंपनी की वेबसाइट के अनुसार उड़ान की वापसी में 17 घंटे और 30 का मिनट समय लगेगा। इसका कारण अत्यधिक ऊंचाई पर चलने वाली हवा है।

तस्‍वीरों में देखिए चीन का अनोखा विमान C919

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

5 पायलट और 15 क्रू मेंबर्स के साथ विमान ने भरी उड़ान

  • QR920 विमान में 5 पायलट्स, 15 क्रू मेंबर्स थे, जिन्होंने यात्रियों को 1,100 कप चाय और कॉफी, 2000 कोल्ड ड्रिंक्स और 1,036 मील्स ऑफर कीं।
  • पहली फ्लाइट की उद्घाटन रस्मों का पालन करते हुए ऑकलैंड एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद विमान पर पानी की बौछार की गई।

यह भी पढ़ें : इनकम टैक्‍स विभाग ने चलाया आपरेशन क्लीन मनी, एक करोड़ खातों की तहकीकात की

न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्कले ने कहा कि

इस नई सर्विस का आर्थिक प्रभाव करीब 36 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहेगा।

एयर इंडिया और सैन फ्रांसिस्‍को की फ्लाइट तय करती है सबसे अधिक दूरी

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूरी के हिसाब से सबसे लंबी फ्लाइट एयर इंडिया की है जो दिल्‍ली-सैन फ्रांसिस्को के बीच चलती है।
  • यह 15,298 किलोमीटर का सफर करती है।
  • इसमें 14 घंटे और 30 मिनट का वक्त लगता है।

एमिरात एयरलाइन ने पिछले साल शुरू की थी लंबी दूरी की कॉमर्शियल सर्विस

  • पिछले साल मार्च में एमिरात एयरलाइन ने नॉन-स्‍टॉप क‍मर्शियल फ्लाइट लॉन्‍च की थी।
  • यह फ्लाइट 14,200 किलोमीटर का सफर तय करती है।
  • यह भी दुबई से ऑकलैंड जाती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा