1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत करंसी नोट, भारत नहीं है इस लिस्ट में शामिल

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत करंसी नोट, भारत नहीं है इस लिस्ट में शामिल

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Nov 19, 2016 01:44 pm IST,  Updated : Nov 19, 2016 01:56 pm IST

IBNS दुनिया के सबसे खूबसूरत करंसी नोट को चुनती है। पैनल ने न्यूजीलैंड में चलने वाले 5 डॉलर के नोट को साल 2015 में दुनिया का सबसे खूबसूरत नोट बताया।

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत करंसी नोट, भारत नहीं है इस लिस्ट में शामिल- India TV Hindi
ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत करंसी नोट, भारत नहीं है इस लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद  होने के बाद लगातार हर ओर करेंसी की खबरें ही सुर्खियों में बनी हुई है। पर क्या आपकों पता है कि नोट की छपाई से लेकर उसकी सुरक्षा व खूबसूरती का ख्याल दुनिया का हर देश रखता है। इसीलिए समय-समय पर इन चीजों में बदलाव भी किए जाते हैं। आईबीएनएस (इंटरनेशनल बैंक नोट सोसाइटी) ने 26 अप्रैल 2016 को दुनिया के सबसे खूबसूरत नोट का चयन किया था। यह चयन पैनल और वोटिंग के जरिए किया गया। पैनल के सदस्यों ने न्यूजीलैंड में चलने वाले 5 डॉलर के नोट को साल 2015 में दुनिया का सबसे खूबसूरत नोट चुना था। न्यूजीलैंड का यह नोट 30 देशों के नोटों को पीछे छोड़कर नंबर वन बना।

2.5 लाख रुपए से ज्यादा के डिपॉजिट पर शुरू हुई कार्रवाई, आयकर विभाग ने भेजे नोटिस!

भारत के नोट को नहीं मिला स्थान

  • भारतीय करंसी नोट टॉप 30 में भी जगह नहीं बना सका। हालांकि, खूबसूरत नोट की चयन प्रक्रिया में भारत की करंसी को भी शामिल किया गया था।

इन देशों से मिली कड़ी टक्कर

  • न्यूजीलैंड के नोट ने स्वीडन, रूस और स्कॉटलैंड को हराकर नंबर वन का खिताब हासिल किया ।
  • इस रेस में स्वीडन का 20 का क्रोनोर नोट, रूस का 100 रुबल वाला नोट, कजाखस्तान का 20 हजार वाला टेंगा नोट और स्कॉटलैंड का 5 पाउंड का पोलीमिर नोट मुख्‍य रूप से शामिल थे।
  • इससे पहले 2014 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के नोट ने इस खिताब को हासिल किया था।
  • वहीं, 2013, 2012 और 2011 में कजाखस्‍तान का नोट नंबर वन रहा था।
  • इससे पहले यूगांडा के नोट को 2010, समोआ के नोट को 2008 में, स्कॉटलैंड के नोट को 2007 में, कोमरॉस के नोट को 2006 में, फेरोआ आइलैंड को 2005 में और कनाडा के नोट को 2004 में यह खिताब मिल चुका है।

जिस बैंक में है खाता उसी में जाए नोट बदलने, शनिवार को केवल अपने ग्राहकों के लिए काम करेंगे बैंक

कैसा है न्यूजीलैंड का नोट

  • ऑरेंज कलर के इस नोट पर पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी की फोटो है। दूसरी तरफ नोट पर पीली आंखों वाली पेंगुइन छपी है।

कब जारी हुआ था यह नोट

  • न्यूजीलैंड के प्राइम मिनिस्टर जॉन के ने अक्टूबर 2015 में 5 और 10 डॉलर के नोट जारी किए थे। हालांकि, इसकी डिजाइन और छपाई कनाडा की राजधानी ओटावा में हुई है।

वोटिंग के जरिए हुआ चयन

  • दुनियाभर के देशों में साल 2015 में डिजाइन किए गए 30 नए बैंक नोटों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था, जिनका चुनाव वोटिंग के जरिए हुआ।
  • पैनल में शामिल 2000 सदस्यों ने इसके लिए वोटिंग की और उन्होंने सभी चीजों की तुलना करते हुए अपना मत दिया।
  • खूबसूरती में सबसे अधिक न्यूजीलैंड के नोट को वोट मिले।

तस्वीरों में देखिए बाजार में मिलने वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

क्या है आईबीएनएस

  • आईबीएनएस (इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी) एक नॉन प्रोफिटेबल एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन है। इसकी स्थापना साल 1961 में हुई थी। यह संस्था सभी देशों के पेपर नोट की एडवांस स्टडी करती है।

ये नोट रहे टॉप-10 में शामिल

  • स्कॉटलैंड का 5 पाउंड का नोट
  • गैंबिया का 100 डेलासिस का नोट
  • बुरुंडी का 2000 फ्रैंक का नोट
  • अर्जेंटीना का 500 पेसो का नोट
  • सिंगापुर का 50 डॉलर का नोट
  • स्वीडन का 20 क्रोनोर का नोट
  • कजाखस्तान का 20 हजार टेंगा का नोट
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा