1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्‍याज और दूसरी सब्जियों के दाम बढ़ने से थोक महंगाई में हुआ इजाफा, नवंबर में WPI महंगाई बढ़कर 3.93% पर

प्‍याज और दूसरी सब्जियों के दाम बढ़ने से थोक महंगाई में हुआ इजाफा, नवंबर में WPI महंगाई बढ़कर 3.93% पर

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 14, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 01:35 pm IST

थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई नवंबर में बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर पहुंच गई है। प्याज और अन्य सब्जियों के दाम बढ़ने से महंगाई में इजाफा हुआ है।

WPI Inflation- India TV Hindi
WPI Inflation

नई दिल्ली थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई नवंबर में बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह आठ महीने का उच्‍च स्‍तर है। प्याज और अन्य सब्जियों के दाम बढ़ने से महंगाई में इजाफा हुआ है। अक्‍टूबर में थोक महंगाई दर 3.59 प्रतिशत पर थी, जबकि पिछले साल नवंबर में यह 1.82 प्रतिशत थी। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, माह के दौरान सालाना आधार पर प्याज के दाम 178.19 प्रतिशत बढ़े। सीजन की अन्य सब्जियों की कीमतों में भी 59.80 प्रतिशत का इजाफा हुआ। अक्‍टूबर में इन सब्जियों के दाम 36.61 प्रतिशत बढ़े थे।

प्रोटीन वाले उत्पादों मसलन अंडा, मांस और मछली की श्रेणी में महंगाई दर 4.73 प्रतिशत रही। इससे पिछले महीने यह 5.76 प्रतिशत थी। नवंबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर बढ़कर 6.06 प्रतिशत हो गई, जो अक्‍टूबर में 4.30 प्रतिशत थी। विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर 2.61 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रही। पिछले महीने यह 2.62 प्रतिशत थी।

इससे पहले पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 4.88 प्रतिशत के 15 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा