1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चाइनीज कंपनी श्याओमी का राजस्व 68 फीसदी बढ़ा, हाई-एंड स्‍मार्टफोन के अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बनाएगी पैठ

चाइनीज कंपनी श्याओमी का राजस्व 68 फीसदी बढ़ा, हाई-एंड स्‍मार्टफोन के अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बनाएगी पैठ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 23, 2018 02:27 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 02:27 pm IST

भारत जैसे कीमतों को लेकर संवेदनशील बाजार में स्मार्टफोन्स की मजबूत बिक्री से चीनी हैंडसेट निर्माता श्याओमी कॉर्प के राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 68.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जोकि 6.6 अरब डॉलर रही।

Xiaomi- India TV Hindi
Xiaomi

हांगकांग। भारत जैसे कीमतों को लेकर संवेदनशील बाजार में स्मार्टफोन्स की मजबूत बिक्री से चीनी हैंडसेट निर्माता श्याओमी कॉर्प के राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 68.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जोकि 6.6 अरब डॉलर रही। हांगकांग में जुलाई में श्याओमी ने 4.7 अरब डॉलर का आईपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) जारी किया था। उसके बाद कंपनी पहली बार अपने नतीजे घोषित किए है, जिसमें 30 जून को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी किए गए हैं।

कंपनी ने बताया कि साल की दूसरी तिमाही में उसके अंतर्राष्ट्रीय राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 151.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जोकि उसके कुल राजस्व का 36.3 फीसदी रहा।

श्याओमी के संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेई जुन ने एक बयान में कहा कि श्याओमी अपने अनूठे बिजनेस मॉडल के साथ हाई-एंड स्मार्टफोन बाजार में अपनी पैठ बनाएगी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक से अधिक आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उत्पाद लॉन्‍च करेगी, अपनी इंटरनेट सेवाओं का विस्तार करेगी और भविष्य में राजस्व वृद्धि के लिए मजबूत नींव रखेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा