1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी एफजेड25 और फेजर25 बाइक्‍स किए रिकॉल, हेड कवर का बोल्‍ट है ढीला

यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी एफजेड25 और फेजर25 बाइक्‍स किए रिकॉल, हेड कवर का बोल्‍ट है ढीला

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 07, 2018 11:51 am IST,  Updated : Jan 07, 2018 11:51 am IST

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि वह हेड कवर का बोल्ट ढीला होने के कारण 23,897 मोटरसाइकिलें वापस मंगा रही है।

Yamaha-FZ25- India TV Hindi
Yamaha-FZ25

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि वह हेड कवर का बोल्ट ढीला होने के कारण 23,897 मोटरसाइकिलें वापस मंगा रही है। ये मोटरसाइकिल एफजेड25 और फेजर25 मॉडल के हैं।

कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से वापस मंगाई गई ये मोटरसाइकिलें जनवरी 2017 के बाद निर्मित हैं। इनमें एफजेड25 की 21,640 इकाइयां तथा फेजर25 की 2,257 इकाइयां शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि प्रभावित मोटरसाइकिलों को यामाहा के किसी भी अधिकृत डीलर के पास नि:शुल्क मरम्मत कराया जा सकता है। उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि वह डीलरों के साथ मिलकर यह प्रक्रिया सहज एवं दक्ष बनाने के लिए काम कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा