1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब यूट्यूब भी लगाएगा फर्जी खबरों पर लगाम, कंपनी करेगी 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश

अब यूट्यूब भी लगाएगा फर्जी खबरों पर लगाम, कंपनी करेगी 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 10, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 02:52 pm IST

गूगल की वीडियो प्लेटफॉर्म कंपनी यूट्यूब भ्रामक सूचनाओं पर शिकंजा कसने और समाचार संगठनों की मदद के लिए खबर की सच्चाई परखने के लिए कई कदम उठा रही है।

youtube- India TV Hindi
youtube Image Source : YOUTUBE

न्‍यूयॉर्क। गूगल की वीडियो प्लेटफॉर्म कंपनी यूट्यूब भ्रामक सूचनाओं पर शिकंजा कसने और समाचार संगठनों की मदद के लिए खबर की सच्चाई परखने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके अलावा कंपनी इन चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश भी करेगी। यूट्यूब ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने कल कहा कि वह समाचार स्रोतों को और अधिक विश्वसनीय बनाएगी, विशेषतौर से ब्रेकिंग न्यूज के मामले में एहतियात बरतेगी, जहां गलत सूचनाएं आसानी से फैल सकती हैं।  

इसी क्रम में, यूट्यूब वीडियो सर्च के परिणाम में वीडियो और उससे जुड़ी खबर का एक छोटा-सा विवरण यूजर्स को दिखाना शुरू करेगा। इसी के साथ चेतावनी भी देगा कि ये खबरें बदल सकती हैं। इसका उद्देश्य फर्जी वीडियो पर रोक लगाना है, जो कि गोलीबारी, प्राकृतिक आपदा और अन्य प्रमुख घटनाओं के मामले में तेजी से फैल सकती है।

यूट्यूब ने कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर खबरों में सुधार और भ्रामक सूचनाएं जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए अगले कुछ वर्षों में 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। इसमें दुनिया भर के समाचार संगठनों में टिकाऊ एवं बेहतर वीडियो परिचालन स्थापित करने के लिए कर्मचारी प्रशिक्षण और वीडियो प्रोडक्शन सुविधा में सुधार जैसी चीजें शामिल हैं।

इसके अलावा कंपनी विकिपीडिया और इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका जैसे सामान्य विश्वसनीय सूत्रों के साथ विवादित वीडियो से निपटने के तरीकों का भी परीक्षण कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा