1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जापान के सॉफ्टबैंक ने बैंकिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप जेटा में किया 25 करोड़ डॉलर का निवेश

जापान के सॉफ्टबैंक ने बैंकिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप जेटा में किया 25 करोड़ डॉलर का निवेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 25, 2021 10:08 am IST,  Updated : May 25, 2021 10:08 am IST

स्टार्टअप उद्यमी भवीन तुराखिया की बैंकिंग प्रौद्योगिकी स्टार्टअप जेटा ने सोमवार को जापानी निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक से 25 करोड़ डॉलर का वित्त पोषण मिलने की घोषणा की।

जापान के सॉफ्टबैंक ने...- India TV Hindi
जापान के सॉफ्टबैंक ने बैंकिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप जेटा में किया 25 करोड़ डॉलर का निवेश  Image Source : FILE

मुंबई। स्टार्टअप उद्यमी भवीन तुराखिया की बैंकिंग प्रौद्योगिकी स्टार्टअप जेटा ने सोमवार को जापानी निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक से 25 करोड़ डॉलर का वित्त पोषण मिलने की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि इस निवेश से उसके वैश्विक विस्तार के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। फ्रांस की सुविधा प्रबंधन कंपनी सोडेक्सो ने भी मौजूदा दौर में कंपनी में एक करोड़ डॉलर का निवेश किया है। यह जेटा और और उसके सह संस्थापक एवं सीईओ भवीन दोनों के लिए पहली संस्थागत वित्तीय उगाही है। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

अरबपति उद्यमी तुराखिया चार स्टार्टअप के मालिक हैं। तुराखिया ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए एक संवाददाताओं से कहा, "हमारा लक्ष्य जितनी तेजी से हो सके, उतनी तेजी से आगे बढ़ना है। हमें निवेशकों से पूंजी और सही संपर्क दोनों ही चाहिए थे।" ओला, पेटीएम, डेल्हीवरी और फ्लिपकार्ट जैसे कई भारतीय स्टार्टअप में निवेश कर चुकी सॉफ्टबैंक को जेटा में 17.25 प्रतिशत शेयर और कंपनी के बोर्ड में जगह मिलेगी। तुराखिया ने कहा कि जेटा के प्रवर्तकों और कर्मचारियों के पास अब भी कंपनी की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

तुराखिया ने जेटा में अपनी ओर से चार करोड़ डॉलर लगाए हैं जबकि सोडेक्सो ने तीन करोड़ का निवेश किया है। उन्होंने पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्रों को वे अहम बाजार बताए जहां कंपनी काम करना चाहती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा