1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 5G Rollout: 5G का इंतजार खत्म! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन करेंगे लॉन्च, जानिए 4G से कितना होगा महंगा

5G Rollout: 5G का इंतजार खत्म! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन करेंगे लॉन्च, जानिए 4G से कितना होगा महंगा

 Published : Sep 25, 2022 12:55 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 12:55 pm IST

रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी इसी महीने कह चुके हैं कि दिवाली पर Jio 5G सेवाएं लॉन्च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि जियो एयरटेल दोनों ही अक्टूबर में अपनी सर्विस रोलआउट कर सकते हैं।

5G Service- India TV Hindi
5G Service Image Source : FILE

Highlights

  • इंडियन मोबाइल कांग्रेस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा करेंगे
  • एयरटेल और जियो भी इस दौरान अपने प्लान की घोषणा कर सकते हैं।
  • मुकेश अंबानी इसी महीने कह चुके हैं कि दिवाली पर Jio 5G सेवाएं लॉन्च करने जा रहा है

5G Rollout: देश में टेलिकॉम सेक्टर एक पीढ़ी और चढ़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को देश में 5जी सेवाओं की शुरूआत करने जा रहे हैं। यह जानकारी इंडियन मोबाइल कांग्रेस ने दी है। हालांकि बाद में यह पोस्ट डिलीट भी कर दिया गया। इससे पहले टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने खुद 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग के बारे में बता चुके है। वैष्णव के अनुसार इंडियन मोबाइल कांग्रेस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि एयरटेल और जियो भी इस दौरान अपने प्लान की घोषणा कर सकते हैं। 

5G Rollout
Image Source : FILE5G Rollout

इंडियन मोबाइल कांग्रेस ने क्यों डिलीट किया ट्वीट

कार्यक्रम के आयोजक इंडियन मोबाइल कांग्रेस ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया था। जिसमें एक पोस्टर शेयर किया गया था। इस पोस्ट में 1 अक्टूबर को पीएम मोदी द्वारा 5जी सर्विस के रोलआउट की जानकारी दी गई थी। हालांकि, ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन और सीओएआई मिलकर करते हैं। 5जी ऑक्शन के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी थी कि 12 अक्टूबर तक देश में 5जी सर्विसेस शुरू हो जाएंगी।

5G Vs 4G
Image Source : FILE5G Vs 4G

जियो एयरटेल लॉन्च करेंगे प्लान

रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी इसी महीने कह चुके हैं कि दिवाली पर जियो 5जी सेवाएं लॉन्च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि जियो एयरटेल दोनों ही अक्टूबर में अपनी सर्विस रोलआउट कर सकते हैं। जियो ने 5जी नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाई है। एयरटेल ने भी एक बड़ा 5जी स्पेक्ट्रम हासिल किया है। वहीं इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों के अलावा वोडा आइडिया ने भी स्पेक्ट्रम खरीदे हैं, लेकिन कंपनी ने सर्विस रोलआउट डेट रिवील नहीं की है। 

Mobile Generation
Image Source : FILEMobile Generation

कितने महंगे होंगे प्लान 

फिलहाल न तो जियो और न हीं एयरटेल ने प्लान को लेकर अपने पत्ते खोले हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार कंपनियां खास तौर पर एयरटेल 5जी को प्रीमियम सर्विस के तहत लॉन्च करेगी। जिसके प्लान महंगे होंगे। वहीं जियो ने साफ कहा था कि वे 5जी सर्विसेस को कंज्यूमर्स की डिमांड के हिसाब से रोलआउट करेंगे।

5G in World
Image Source : FILE5G in World

किन शहरों में पहले मिलेगी 5जी सर्विस 

जियो और एयरटेली की 5जी सर्विस अक्टूबर में शुरू हो जाएगी। यानी आपको दिवाली से पहले इनके प्लान्स और दूसरी डिटेल्स मिलेंगी। हालांकि, शुरुआत में कंपनियां 5जी सर्विस को बड़े शहरों में ही रोलआउट करेंगी। रिलायंस ने कहा है कि दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में सर्विसेस सबसे पहले शुरू होंगी, जिन्हें बाद में अन्य शहरों में बढ़ाया जाएगा। जियो ने अपने 5जी रोलआउट के प्लान को कहा है कि वे अगले दो साल में पूरे देश में 5जी सर्विसेस रोलआउट करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा