1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोटोरोला शूट मोबाइल से बनेगी फ़िल्म! मोटोरोला ला रहा है अल्ट्रा-प्रीमियम ‘सिग्नेचर’ स्मार्टफोन, कब और कहां मिलेगा?

मोटोरोला शूट मोबाइल से बनेगी फ़िल्म! मोटोरोला ला रहा है अल्ट्रा-प्रीमियम ‘सिग्नेचर’ स्मार्टफोन, कब और कहां मिलेगा?

 Written By: Sachin Chaudhary Edited By: Sourabha Suman
 Published : Jan 22, 2026 09:02 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 09:02 pm IST

कॉलिंग या फोटोग्राफी से आगे का स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाला है। चाहे प्रोफेशनल फिल्ममेकर हों या आम यूजर, हर कोई इस स्मार्टफोन से फिल्म शूट कर सकता है। मोटोरोला स्टोर्स और प्रमुख मोबाइल रिटेल आउटलेट्स पर यह उपलब्ध होगा।

मोटोरोला फिल्म फेस्टिवल में मौजूद फिल्म निर्देशक और अन्य गणमान्य।- India TV Hindi
मोटोरोला फिल्म फेस्टिवल में मौजूद फिल्म निर्देशक और अन्य गणमान्य। Image Source : MOTOROLA

मोबाइल अब सिर्फ कॉलिंग या फोटोग्राफी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फिल्ममेकिंग का जरिया भी बनता जा रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए मोटोरोला 23 जनवरी को अपनी अल्ट्रा-प्रीमियम ‘सिग्नेचर’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जो खास तौर पर प्रीमियम और क्रिएटिव यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ‘सिग्नेचर’ नाम की तरह ही यह स्मार्टफोन बेहद पर्सनलाइज़्ड और यूनिक होगा। इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम रखी गई है और यह फोन 30 जनवरी से बाजार में उपलब्ध होगा।

प्रमोशन कैमरा, सिनेमैटिक एक्सपीरियंस

मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को इस तरह डिज़ाइन किया है कि चाहे प्रोफेशनल फिल्ममेकर हों या आम यूजर, हर कोई इससे हाई-क्वालिटी फिल्म शूट कर सकता है। 

सिर्फ 186 ग्राम वजन

लाइटवेट और स्लीक बॉडी
ग्रीन और कार्बन फैब्रिक कलर ऑप्शन
प्रीमियम और स्टाइलिश डिज़ाइन
यह फोन कैमरा और डिस्प्ले-दोनों के मामले में सिनेमैटिक अनुभव देता है।
देखिए भी, बनाइए भी-सिनेमा मोबाइल पर

फोन में मौजूद एडवांस कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स

यूज़र्स को मोबाइल पर ही फिल्म शूट करने और थिएटर जैसा अनुभव देखने की सुविधा देते हैं।
साथ ही स्मार्ट फीचर्स के ज़रिए यूज़र कहीं से भी, एक क्लिक में खरीदारी कर सकेंगे।

मोबाइल से बनी फिल्में, बड़े पर्दे पर

इस स्मार्टफोन की क्षमताओं को दिखाने के लिए मोटोरोला ने चार जाने-माने फिल्म डायरेक्टर्स के साथ चार अलग-अलग शॉर्ट फिल्में इसी ‘सिग्नेचर’ स्मार्टफोन से शूट कराईं, जिन्हें बाद में बड़े परदे पर प्रदर्शित किया गया।

इम्तियाज़ अली ने की जमकर तारीफ

मुंबई में आयोजित मोटोरोला फिल्म फेस्टिवल में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक इम्तियाज़ अली ने इन शॉर्ट फिल्मों को देखा और डायरेक्टर्स से मोबाइल से फिल्म बनाने के अनुभव पर चर्चा की। उन्होंने मोटोरोला सिग्नेचर फोन और फिल्ममेकर्स के काम की खुलकर सराहना की।

मौजूद हस्तियां

इम्तियाज़ अली – फिल्म निर्देशक
रिया कुलकर्णी – शॉर्ट फिल्म डायरेक्टर
शिखा जैन – शॉर्ट फिल्म डायरेक्टर

कब और कहां मिलेगा?

मोटोरोला सिग्नेचर सीरीज़ का यह नया अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन
23 जनवरी को लॉन्च होगा और
एक सप्ताह के भीतर
मोटोरोला स्टोर्स और प्रमुख मोबाइल रिटेल आउटलेट्स पर आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा