1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिजनेस की शुरुआत कर देने से व्यक्ति को नहीं मिल जाती है सफलता, सही सीख होती है जरूरी

बिजनेस की शुरुआत कर देने से व्यक्ति को नहीं मिल जाती है सफलता, सही सीख होती है जरूरी

 Published : May 18, 2023 10:46 pm IST,  Updated : May 20, 2023 01:05 pm IST

Starting a Business: भारत सरकार आज के समय में स्किल इंडिया मिशन के तहत देश के युवाओं को बिजनेस से लेकर नौकरी पाने तक के बारे में सिखाने की कोशिश में है। इसका रिजल्ट भी देखने को मिल रहा है।

Business Tips- India TV Hindi
Business Tips Image Source : FILE

Business Tips: बिजनेस करने की चाह आज के समय में लगभग लोगों में देखने को मिल जाती है। अधिक पैसा कमाने की भूख लोगों को कई बार भारी नुकसान करा देती है। ऐसे में बिजनेस करने से पहले उसकी सीख बेहद जरूरी होती है। केंद्र सरकार के तरफ से लगातार इसके लिए कोशिश की जा रही है। स्किल इंडिया मिशन के तहत हजारों की संख्या में लोग प्रशिक्षित हो रहे हैं। इस कार्य में कुछ प्राइवेट संस्थान भी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी ने सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का बेड़ा उठाया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बिजनेस की बारीकियां सिखाई जा सके। 

नितिन गडकरी ने कही ये बात

नितिन गडकरी ने इसके बारे में बोलते हुए कहा कि यह एक सुनहरा मौका है कि MSME और उद्यमी आज के वक़्त के नए हुनर सीख कर अपने उद्यम को और खुद को आने वाली नयी चुनौतियों के  लिए तैयार कर सकें।  इस से हमारे भारत देश को अगली महाशक्ति बनने में मदद मिलेगी। देश में उद्यमशीलता को बढावा देने और उन्हें विकास के पथ पर अग्रसर करने के उद्देश्य से Bada Business Pvt Ltd. की ओर से Billionaire's Blueprint नामक डिप्लोमा की शुरुआत की जा रही है। इस डिप्लोमा में देश और दुनिया के सुप्रसिद्ध अरबपतियों और शीर्ष उद्योगपतियों द्वारा प्रतिभागियों को पढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए, प्रतिभागियों को सफल बिजनेस लीडर्स से व्यापार/कारोबार करने की बारीकियां सीखने का सुनहरा अवसर हासिल होगा। 

नितिन गडकरी
Image Source : FILEनितिन गडकरी

अरबपति सिखाएंगे करोड़पति बनने के तरीके

इस डिप्लोमा कोर्स की सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उन 80 से ज़्यादा अरबपति लोगों से अपनी व्यापारिक समस्याओं के बारे में चर्चा करने का मौका मिलेगा, जिनके बारे में देश की अग्रणी यूनिवर्सिटी IIM ही नहीं, बल्कि Harvard, Oxford, Watson जैसी विदेशी यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाया जाता है। इस खास कोर्स की अवधि एक साल होगी जो कि दो सेमेस्टर में पूर्ण होगा और इसके हर एक सेमेस्टर में व्यापारिक दृष्टकोण से महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले विषय जैसे- स्टार्टअप का आइडिया कहां से आए? आइडिया को जमीनी हकीकत में कैसे बदलें? स्टार्टअप को आगे कैसे बढ़ाएं? पर ध्यानाकर्षित किया गया है। इस डिप्लोमा कोर्स को आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उम्मीदवारों के लिए बेहद ही खास तरह से डिजाइन किया गया है। इस डिप्लोमा के दौरान प्रतिभागियों को अल्फ्रेड ब्रश फोर्ड (फोर्ड मोटर कंपनी), आरएस सोढ़ी, अध्यक्ष (इंडियन डेयरी एसोसिएशन) राजेश मेहता (मालिक और कार्यकारी अध्यक्ष - राजेश एक्सपोर्ट्स), रितेश अग्रवाल (संस्थापक ओयो), डॉ. ए वेलुमणि (संस्थापक- थायरोकेयर), आचार्य बालकृष्ण (एमडी, पतंजलि), रिधम देसाई (एमडी-मॉर्गन स्टेनली इंडिया) और रमेश अग्रवाल (अध्यक्ष एएमपीएल) जैसे 80 से ज़्यादा अरबपति एवं सफल उद्योगपतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा