1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : गिरावट के बाद अब सरपट भाग रहा सोना, चांदी में भी भारी तेजी, जानिए आज के दाम

Gold Price Today : गिरावट के बाद अब सरपट भाग रहा सोना, चांदी में भी भारी तेजी, जानिए आज के दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 27, 2024 09:29 am IST,  Updated : May 27, 2024 09:29 am IST

Gold Price Today on 27th May 2024 : चांदी वायदा सोमवार सुबह 1.32 फीसदी या 1196 रुपये की बढ़त के साथ 91,744 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने चांदी के भाव- India TV Hindi
सोने चांदी के भाव Image Source : REUTERS

Gold Price Today on 27th May 2024 : पिछले हफ्ते गिरावट रहने के बाद आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने का घरेलू वायदा भाव हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोमवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.46 फीसदी या 329 रुपये की बढ़त के साथ 71,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.48 फीसदी या 343 रुपये की तेजी के साथ 71,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल देखा गया है। इजराइल और फिलीस्तीन के बीच तनाव में ताजा वृद्धि ने सोने की चमक बढ़ा दी है।

चांदी में भारी तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Prices) में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी के घरेलू वायदा भाव भारी तेजी के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी सोमवार सुबह 1.32 फीसदी या 1196 रुपये की बढ़त के साथ 91,744 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

वैश्विक बाजार में सोना

सोने के वैश्विक भाव भी सोमवार सुबह हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। कॉमेक्स पर सोना 0.54 फीसदी या 12.70 डॉलर की बढ़त के साथ 2369.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.47 फीसदी या 11.06 डॉलर की बढ़त के साथ 2344.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतें कॉमेक्स पर 1.68 फीसदी या 0.51 डॉलर की बढ़त के साथ 31.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखीं। वहीं, चांदी हाजिर 1.75 फीसदी या 0.53 डॉलर की बढ़त के साथ 30.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा