1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुड न्यूज! एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता-हिंडन फ्लाइट शुरू, जानें क्या है उड़ान की टाइमिंग

गुड न्यूज! एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता-हिंडन फ्लाइट शुरू, जानें क्या है उड़ान की टाइमिंग

 Published : Mar 01, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Mar 01, 2025 10:32 pm IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह हिंडन से 40 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी, जो सीधे बेंगलुरु, चेन्नई, गोवा, जम्मू और कोलकाता को जोड़ेगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह हिंडन से 40 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी।- India TV Hindi
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह हिंडन से 40 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। Image Source : FILE

टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को कोलकाता से उत्तर प्रदेश के हिंडन एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर फ्लाइट शुरू कर दी। कोलकाता-हिंडन रूट पर पहली फ्लाइट सुबह 9.30 बजे हिंडन में उतरी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कोलकाता से हिंडन की उड़ान प्रतिदिन संचालित होगी। जबकि हिंडन से कोलकाता की उड़ान शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन ऑपरेट होगी। फ्लाइट्स कोलकाता से सुबह 7.10 बजे उड़ान भरेंगी और रोजाना सुबह 9.30 बजे हिंडन पहुंचेंगी, जबकि वापसी की फ्लाइट्स शाम 5.20 बजे हिंडन एयरपोर्ट से रवाना होंगी और शाम 7.40 बजे कोलकाता पहुंचेंगी।

इन शहरों से जुड़गा हिंडन एयरपोर्ट

खबर के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह हिंडन से 40 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी, जो सीधे बेंगलुरु, चेन्नई, गोवा, जम्मू और कोलकाता को जोड़ेगी। इस मौके पर मौजूद नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने शनिवार को गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाओं का उद्घाटन किया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा कि हिंडन, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के अलावा दिल्ली-एनसीआर के पूर्वी और उत्तरी भूगोल को कवर करने वाले एक विशाल जलग्रहण क्षेत्र की सेवा करता है।

कुछ महीने पहले यहां के लिए शुरू की थी फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कुछ महीने पहले ही कोलकाता से श्री विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर) के लिए डेली फ्लाइट शुरू की। बीते 15 दिसंबर से एयरलाइन इस रूट पर एक अतिरिक्त डेली फ्लाइट शुरू की है, जो कोलकाता और श्री विजयपुरम के बीच दिन में दो बार संपर्क प्रदान करती है। एयर इंडिया समूह ने बीते साल एआईएक्स कनेक्ट का एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय पूरा कर लिया था। विलय के बाद बनने वाली कंपनी के बेड़े में अगले साल मार्च के आखिर तक विमानों की संख्या 100 को पार कर जाने की उम्मीद है। यह इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस नाम और एयरलाइन कोड आईएक्स के तहत काम करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा