1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India Express करेगी 40% ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट, FY2024-25 में घरेलू नेटवर्क पर बढ़ाएगी अपनी धमक

Air India Express करेगी 40% ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट, FY2024-25 में घरेलू नेटवर्क पर बढ़ाएगी अपनी धमक

 Published : Feb 28, 2024 05:46 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 05:47 pm IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट्स गर्मियों के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को इस साल दिसंबर तक अपने 50 व्हाइट टेल बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर मिल जाएगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 69 विमानों का बेड़ा है।- India TV Hindi
एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 69 विमानों का बेड़ा है। Image Source : REUTERS

टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस नए वित्तीय वर्ष में 40 प्रतिशत ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करेगी। एयरलाइन की योजना डोमेस्टिक रूट पर अपनी मौजूदगी को जोरदार तरीके से मजबूत करना है। भाषा की खबर के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस फिलहाल नए डेस्टिनेशन की तादाद नहीं बढ़ाएगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले समय में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के नेटवर्क में थोड़ी बढ़त देखी जा सकती है। बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 69 विमानों का बेड़ा है और वह हर रोज करीब 350 फ्लाइट ऑपरेट करती है।

एयरलाइन में लगभग 1,300 पायलट

खबर के मुताबिक, किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन में लगभग 1,300 पायलट हैं जिनमें एयरएशिया इंडिया के 400 पायलट भी शामिल हैं जबकि 400 ट्रेनिंग पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट्स के आगामी ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को इस साल दिसंबर तक अपने 50 व्हाइट टेल बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर मिल जाएगा। इनमें से वह 13-14 विमानों को पहले ही अपने बेड़े में शामिल कर चुकी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है।

एयरएशिया इंडिया का मर्जर होने की उम्मीद

साथ ही सूत्रों ने कहा कि एयरलाइन को अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक एयरएशिया इंडिया का उसके साथ विलय पूरा होने की उम्मीद है। एयर इंडिया एक्सप्रेस को उम्मीद है कि विलय पूरा होने पर इस साल जुलाई-अगस्त तक एयरएशिया इंडिया का समूचा बेड़ा उसके हवाई ऑपरेशन परमिट पर आ जाएगा। फिलहाल इसके ऑपरेशन परमिट पर एयरएशिया इंडिया के बेड़े में तीन ए320 नियो विमान हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बीते दिसंबर में दिल्ली से अयोध्या के बीच फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। इस साल 16 जनवरी से फ्लाइट शुरू भी हो गई। एयर इंडिया कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स का परिचालन करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा