1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Amazon में छंटनी करना पड़ा Jeff Bezos को भारी, एक दिन में 670 मिलियन डॉलर से अधिक का हो गया घाटा

Amazon में छंटनी करना पड़ा Jeff Bezos को भारी, एक दिन में 670 मिलियन डॉलर से अधिक का हो गया घाटा

 Published : Jan 06, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Jan 06, 2023 02:33 pm IST

अमेजन ने बीते साल 10000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। लेकिन बुधवार को एक साथ अतिरिक्त 8000 और कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई।

jeff Bezos- India TV Hindi
jeff Bezos Image Source : AP

मंदी की मार झेल रही आईटी कंपनियां धड़ाधड़ कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। फेसबुक ट्विटर के साथ ईकॉमर्स कंपनी अमेजन भी 18000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। लेकिन कर्मचारियों को निकालने का यह फैसला कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस के लिए उल्टा पड़ गया है। छंटनी की घोषणा के सिर्फ एक दिन के भीतर ही बेजोस की संपत्ति 670 मिलियन डॉलर घट गई है। 

बता दें कि अमेजन ने बीते साल 10000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। लेकिन बुधवार को एक साथ अतिरिक्त 8000 और कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई। छंटनी की इस खबर को कंपनी के निवेशकों ने आड़े हाथों लिया और अमेरिकी बाजार में बिकवाली के बीच अमेजन का शेयर 1 फीसदी लुढ़क गया और 85.14 डॉलर पर बंद हुआ। इस उठापटक से कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस को लगड़ा नुकसान पहुंचा है।  

घट गई जेफ बेजोस की नेट वर्थ

अमेजन स्टॉक के लुढ़कने से संस्थापक बेजोस की ग्रॉस असेट्स घट गई हैं। बेजोस को एक झटके में ही 600 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बुधवार के करीब तक बेजोस की संपत्ति में 675 मिलियन डॉलर की गिरावट आई। इस समय अरबपति कारोबारी बेजोस की कुल संपत्ति 108 बिलियन डॉलर की है और वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौरतलब है कि बेजोस हाल के महीनों में अमीरों की सूची में कई पायदान नीचे खिसके हैं। पिछले साल सितंबर में, भारतीय उद्योगपति और देश के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए अमेज़न के बेजोस को पीछे छोड़ दिया था।

अमेज़न की घटी बाजार हिस्सेदारी

ई-कॉमर्स दिग्गज के बाजार मूल्यांकन में भी पिछले साल बड़ी गिरावट आई है। 2022 में बाजार पूंजीकरण में 834.06 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। पिछले एक साल में मार्केट कैप के मामले में Amazon और Apple दो सबसे बड़े लूजर साबित हुए थे। सीएनबीसी ने बताया कि ऐप्पल का वैल्युएशन करीब 846.34 अरब डॉलर घटा है। 

अमेज़न छंटनी

इस बीच, कंपनी ने छंटनी की घोषणा की है जो उसके 18,000 कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। सीईओ जेसी ने एक बयान में कहा, नवंबर में की गई कटौती और आज हम जो कटौती कर रहे हैं, हम सिर्फ 18,000 से अधिक भूमिकाओं को खत्म करने की योजना बना रहे हैं। यह रेखांकित करते हुए कि कंपनी आम तौर पर इन परिणामों के बारे में संवाद करने के लिए इंतजार करती है जब तक कि वे उन लोगों के साथ बात नहीं कर सकते जो सीधे प्रभावित होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा