1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Amul Price Hike: नए वित्त वर्ष में अमूल ने दिया ग्राहकों को झटका, दूध के दाम में फिर से की बढ़ोतरी, जानें रेट लिस्ट

Amul Price Hike: नए वित्त वर्ष में अमूल ने दिया ग्राहकों को झटका, दूध के दाम में फिर से की बढ़ोतरी, जानें रेट लिस्ट

 Edited By: Vikash Tiwary
 Published : Apr 01, 2023 03:34 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 04:03 pm IST

Amul Price Hike News: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही अमूल ने दूध के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने शनिवार को पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है।

Amul Price Hike- India TV Hindi
Amul Price Hike Image Source : FILE

Amul Price Hike News: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही अमूल ने दूध के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने शनिवार को पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। बता दें कि यह बदलाव सिर्फ गुजरात में ही किया गया है। दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में दूध की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। इसके पीछे का कारण चारे और परिवहन की बढ़ती कीमतों ने दूध उत्पादन की लागत में वृद्धि बताया जा रहा है।

ये है नई रेट लिस्ट

इस बढ़ोतरी के साथ अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगी। अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर है। अमूल गाय के दूध की कीमत अभी 54 रुपये प्रति लीटर तथा अमूल ताजा 52 रुपये प्रति लीटर और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर है। पिछले छह महीनों में GCMMF द्वारा पूरे भारत में अमूल दूध के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन गुजरात को छूट दी गई थी। राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले, अमूल ने अक्टूबर 2022 में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों के लिए फरवरी 2023 में 3 रुपये की और बढ़ोतरी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा