1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज से आंनदविहार से अयोध्या जाना हुआ आसान, वंदे भारत ट्रेन में इतनी बोगियां बढ़ीं, आसानी से मिलेगा टिकट

आज से आंनदविहार से अयोध्या जाना हुआ आसान, वंदे भारत ट्रेन में इतनी बोगियां बढ़ीं, आसानी से मिलेगा टिकट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 08, 2025 11:07 am IST,  Updated : Jul 08, 2025 11:07 am IST

रामनगरी अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आनंदविहार से लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 8 जुलाई से 16 की जगह 20 बोगियों के साथ चलाई जाएगी।

Vande Bharat - India TV Hindi
वंदे भारत Image Source : FILE

अगर आप रामनगरी अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप अब आसानी से वंदे भारत ट्रेन में कन्फर्म टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। दरअसल, अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने आंनदविहार से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में बोगियां बढ़ाने का फैसला किया है। आज से इस पर अमल शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार से चार और बोगियां लगेंगी। यानी अब इस ट्रेन में 20 बोगियां होंगी।

आपको बता दें कि अब तक आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस में आज से पहले तक 16 बोगियों होती थी। अब इसमें 20 बोगियां होंगी। ट्रेन 22425/22426 अयोध्या कैंट–आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन अयोध्या कैंट एवं आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती है। यह ट्रेन अयोध्या से आनंद विहार की 629 किलोमीटर की दूरी 8:20 घंटे में तय करती है।

हैदराबाद से बेंगलुरु वंदे भारत में बढ़ी सीटें

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए काचेगुड़ा–यशवंतपुर–काचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब अधिक कोचों के साथ चलेगी। यह जानकारी दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अधिकारियों ने दी। अब तक यह ट्रेन 8 कोचों के साथ चल रही थी, जिसमें कुल 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। लेकिन 10 जुलाई से इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिससे अब 1,128 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। 

ट्रेन नंबर 20703/20704 काचेगुड़ा–यशवंतपुर–काचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 8 कोचों के साथ हुई थी, जिसमें एक एक्जीक्यूटिव क्लास और सात चेयर कार शामिल थे। नियमित सेवा शुरू होने के बाद से ही यह ट्रेन 100 प्रतिशत से अधिक बुकिंग के साथ चल रही है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन में 8 अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। अब इस ट्रेन में 14 चेयर कार होंगे, जिनमें 1,024 यात्रियों की क्षमता होगी, और 2 एक्जीक्यूटिव क्लास कोच होंगे, जिनमें 104 यात्री बैठ सकेंगे। इस प्रकार कुल क्षमता 1,128 यात्रियों की हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा