Real Estate News: प्रॉपर्टी का सौदा एक ऐसा काम है, जो अक्सर व्यक्ति अपने जीवन में एक बार ही करता है। इसलिए यह फैसला बहुत सोच-समझकर इत्मीनान से लेना चाहिए। जल्दीबाजी में लिये गए फैसले से आपको जीवनभर पछताना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी खरीदते समय ग्राहक को कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं कि ये बातें कौन सी हैं।
- फाइनेंशियल बर्डन से बचना चाहते हैं तो अपने बजट के हिसाब से घर खरीदें। घर खरीदने के लिए एक बजट तय करें। साथ ही यह भी तय करें कि आपको कितने बड़े घर या कितने बड़े साइज के फ्लैट की नीड है।
- आपको जो मित्र या पड़ोसी पहले घर खरीद चुके हैं, उनसे चर्चा करें। वे आपको बिक्री के लिए उपलब्ध घरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद सीधे घर मालिक से संपर्क करें।
- किसी एजेंट के माध्यम से घर खरीदने पर वह एक से डेढ़ फीसदी कमीशन लेता है। कुछ एजेंट घर बेचने वाले से भी कमीशन लेते हैं। यह आमतौर पर 1 फीसदी होता है। घर बेचने वाला अंतत: यह लागत खरीदार से ही वसूलता है। ऐसे में खरीदार को 2.5 से 3 फीसदी का डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कमीशन देना पड़ जाता है। अगर डिवेलपर और बायर के बीच कोई एजेंट नहीं होगा तो यह कमीशन बच जाएगा। ऐसे में कोशिश करें कि घर सीधे डिवलेपर या सेलर्स से खरीदें।
- प्रॉपर्टी की डील करने से पहले उस एरिया में लोगों से मिलें और प्रॉपर्टीज के एवरेज रेट्स के बारे में जानकारी लें। इसके बाद डिवेलपर के साथ चर्चा करके डील को किफायती बनाएं।
- अंडर कंस्ट्रक्शन घरों की तुलना में रेडी टू मूव घर अधिक महंगे होते हैं। अंडर कंस्ट्रक्शन घरों के लिए आप अधिक डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
- डिवेलपर्स और सेलर्स फेस्टिव सीजन में होम बायर्स के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आते हैं। आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
- अगर 2-4 ग्राहक एक ही प्रोजेक्ट में ग्रुप में घर खरीदते हैं, तो डिवेलपर एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे सकता है।
- होम लोन लेने से पहले सभी बैंकों के ऑफर्स और ब्याज दरें चेक कर लें, जहां सबसे किफायती लगे वहां से लोन लें।
- एकमुश्त पेमेंट करने पर डिवेलपर कम कीमत पर घर बेचते हैं। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा कैश पेमेंट करें, इससे आपको अधिक छूट मिल पाएगी।
- किसी हाउसिंग प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो यह जान लें कि डिवेलपर ने सभी तरह की परमिशन कानूनी रूप से प्राप्त की हुई है।