1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूपी में औद्योगीकरण की मुहिम को झटका, बजाज इलेक्ट्रिकल्स शिकोहाबाद इकाई को स्थायी रूप से करेगी बंद

यूपी में औद्योगीकरण की मुहिम को झटका, बजाज इलेक्ट्रिकल्स शिकोहाबाद इकाई को स्थायी रूप से करेगी बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 04, 2022 11:59 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 12:00 pm IST

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने 2018 में शिकोहाबाद इकाई का हिंद लैंप्स से अधिग्रहण किया था। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की आय 4,573.06 करोड़ रुपये रही थी।

यूपी में औद्योगीकरण...- India TV Hindi
यूपी में औद्योगीकरण की मुहिम को झटका, बजाज इलेक्ट्रिकल्स शिकोहाबाद इकाई को स्थायी रूप से करेगी बंद Image Source : PIXABAY

Highlights

  • बजाज इलेक्ट्रिकल्स लि. ने शिकोहाबाद इकाई बंद करने का फैसला किया
  • यह यूपी सरकार की औद्योगीकरण की मुहिम के लिए बड़ा झटका है
  • बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने 2018 में हिंद लैंप्स से अधिग्रहण किया था

नयी दिल्ली। बजाज इलेक्ट्रिकल्स लि. ने अपनी उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित इकाई को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने सोमवार को कहा, ‘‘उसके निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में शिकोहाबाद इकाई के परिचालन को स्थायी रूप से बंद करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया और इसे मंजूरी दी गई।’’ 

कंपनी ने कहा कि वह यह कदम इसलिए उठा रही है कि इस इकाई का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है और उसे लगातार परिचालन नुकसान हो रहा है। हालांकि, इसके पुनरुद्धार के काफी प्रयास किए गए हैं। शिकोहाबाद इकाई का कुल राजस्व 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में 33.46 करोड़ रुपये रहा था। 

बजाज इलेक्ट्रिकल्स की कुल आमदनी में उसका हिस्सा मात्र 0.72 प्रतिशत है। इस इकाई को समान अवधि में 4.44 करोड़ रुपये का कर-पूर्व घाटा हुआ था। बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने 2018 में शिकोहाबाद इकाई का हिंद लैंप्स से अधिग्रहण किया था। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की आय 4,573.06 करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा