1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा हैक, लेकिन बैंकिंग सिस्टम अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित

बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा हैक, लेकिन बैंकिंग सिस्टम अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 28, 2026 09:03 am IST,  Updated : Jul 28, 2026 09:04 am IST

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि उसके पास मजबूत सिक्यॉरिटी सिस्टम उपलब्ध है और मामले की व्यापक फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।

bank of baroda, bank of baroda customers, bank of baroda customers data, cyber attack, bank of barod- India TV Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा Image Source : JUSTDIAL

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने सोमवार को बताया कि उसके एक कर्मचारी के ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़ होने के कारण कुछ डेटा तक अनधिकृत पहुंच का मामला सामने आया है। हालांकि, बैंक ने स्पष्ट किया कि उसकी मुख्य बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनमें कोई सेंध नहीं लगी है।

हालात पर नियंत्रण बनाने के लिए बैंक ने तत्काल उठाए जरूरी कदम

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, "ये घटना एक कर्मचारी के ई-मेल अकाउंट के साथ हुई छेड़छाड़ से जुड़ी है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ डेटा तक अनधिकृत पहुंच हुई।" बैंक ने कहा कि इस घटना की पहचान समय पर कर ली गई और हालात पर नियंत्रण बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं। हालांकि, बैंक ने ये नहीं बताया कि ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़ की ये घटना कब हुई या संबंधित कर्मचारी किस पद पर तैनात था।

डार्क वेब पर 1 टीबी से ज्यादा कस्टमर डेटा शेयर करने का दावा

बैंक ऑफ बड़ौदा का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब मीडिया में ऐसा दावा किया गया था कि बैंक के सिस्टम को हैक कर लिया गया है और लगभग 1 TB से भी ज्यादा कस्टमर डेटा लीक कर डार्क वेब पर शेयर किया गया है। दावे के मुताबिक, लीक हुए डेटा में ग्राहकों की बेहद संवेदनशील डिटेल्स भी शामिल हैं। हालांकि, इंडिया टीवी किसी भी तरह के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के पास उपलब्ध है मजबूत सिक्यॉरिटी सिस्टम 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि उसके पास मजबूत सिक्यॉरिटी सिस्टम उपलब्ध है और मामले की व्यापक फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, बैंक इस मामले से जुड़ी अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बयान में आगे कहा कि वे इंफॉर्मेशन सिक्यॉरिटी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और अपने ग्राहकों तथा हितधारकों के भरोसे की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीधे बैंक से प्राप्त करें जानकारी

अगर आप भी बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं और आपके मन में भी किसी तरह के सवाल हैं तो आप सीधे अपने बैंक ब्रांच पहुंच सकते हैं और अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

with PTI Inputs

ये भी पढ़ें

डाक विभाग ने इन चीजों को दस्तावेज श्रेणी में दी जगह, स्पीड पोस्ट सर्विस के लिए जारी हुई नई दरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा