1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Billionaires Index: जुकरबर्ग की संपत्ति रह गई आधी तो एलन मस्क के डूबे अरबों, सिर्फ अडानी के आए अच्छे दिन!

Billionaires Index: जुकरबर्ग की संपत्ति रह गई आधी तो एलन मस्क के डूबे अरबों, सिर्फ अडानी के आए अच्छे दिन!

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Jul 02, 2022 07:03 pm IST,  Updated : Jul 02, 2022 07:03 pm IST

एलन मस्क की कुल दौलत 6 महीनों में घटकर 210 अरब डॉलर रह गई है। इन 6 महीनों के दौरान एलन मस्क की 59.9 अरब डॉलर घट गई।

mark zuckerberg and Elon Musk- India TV Hindi
mark zuckerberg and Elon Musk Image Source : FILE

Billionaires Index:  2022 का साल आपके लिए कैसा रहा है, यह ज्यादा मायने नहीं रखता। लेकिन दुनिया के धन कुबेरों के लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स  (Bloomberg Billionaires Index 2022) की मानें तो बीते 6 महीनों में दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने 110 लाख करोड़ डुबा दिए हैं। दुनिया के सबसे अमीर आदमी यानी टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk Net Worth)  ने 4.73 लाख करोड़ रुपए गवाए। वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी जेफ बेजॉस की सम्पत्ति 4.68 लाख करोड़ रुपए घट गई।

एलन मस्क को बड़ी चपत 

एलन मस्‍क की कुल दौलत 6 महीनों में घटकर 210 अरब डॉलर रह गई है। इन 6 महीनों के दौरान एलन मस्क की 59.9 अरब डॉलर घट गई। वहीं दुनिया के दूसरे अरबपति जेफ बेजोस की दौलत भी अब 133 अरब डॉलर रह गई। उनकी दौलत में 6 महीनों में 59.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

टॉप 10 अमीरों की संपत्ति का हाल

नाम 6 महीनों में कितनी बढ़ी या घटी कुल सम्पत्ति
एलन मस्क -4.73 लाख करोड़ रुपए 16.58 लाख करोड़ रुपए
जेफ बेजॉस  -4.68 लाख करोड़ रुपए  10.50 लाख करोड़ रुपए
बर्नार्ड अर्नाल्ट  -3.98 लाख करोड़ रुपए  10.11 लाख करोड़ रुपए
बिल गेट्स  -1.81 लाख करोड़ रुपए  9.08 लाख करोड़ रुपए
लैरी पेज  -2.31 लाख करोड़ रुपए  7.84 लाख करोड़ रुपए
गौतम अडाणी  +1.76 लाख करोड़ रुपए  7.80 लाख करोड़ रुपए
वॉरेन बफेट  -98.69 हजार करोड़ रुपए  7.61 लाख करोड़ रुपए
सर्जी ब्रिन  -2.24 लाख करोड़ रुपए  7.53 लाख करोड़ रुपए
स्टीव बामर  -1.08 लाख करोड़ रुपए  7.26 लाख करोड़ रुपए
लैरी एलिजन  -1.57 लाख करोड़ रुपए  6.88 लाख करोड़ रुपये

 

मुनाफे में गौतम अडाणी

भारतीय कारोबारी और दुनिया के छठवें सबसे अमीर गौतम अडाणी के लिए यह साल अच्छा रहा है। इस साल उनकी संपत्ति अब तक 1.76 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। वहीं अगर रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी को भी नुकसान हुआ। उनकी संपत्ति में 28.89 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई है। मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर आदमी हैं।

Adani and ambani
Image Source : FILEAdani and ambani

मार्क जुकरबर्ग की दौलत रह गई आधी

फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। 2022 में जुकरबर्ग की कुल दौलत 59.3 अरब डॉलर रह गई है। इस दौरान उनकी दौलत में 65.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। जुकरबर्ग की दौलत में आधे से भी अधिक की गिरावट आई है और इसी वजह से अब वह टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा