Highlights
- नए वेरियेंट ओमीक्रोन का असर कम है, लेकिन इससे भी आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी बाधा
- आत्म निर्भर भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स, 14 लाख लोगों को मिलीं नौकरियां
- 60 लाख लोगों को नौकरियां देगी सरकार
Budget 2022 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2022 23 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री अपने बजट भाषण की बड़ी घोषणाएं पढ़ रही हैं। संसद में बजट पेश करने से पहले केंद्रीय कैबिनेट ने आज पेश होने वाले बजट पर अपनी औपचारिक मुहर लगा दी है। यह बतौर वित्तमंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का चौथा और कोरोना संकट के बीच दूसरा आम बजट है। कोरोना काल में रोजगार का संकट और बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में वित्त मंत्री के बजट भाषण पर आज सबकी निगाहें रहेंगी। बता दें कि 5 राज्यों में चुनावों की आचार संहिता लागू है, जिसके चलते चुनावी रियायतों और जनकल्याण की योजनाओं के बीच सामंजस्य बैठा पाना वित्त मंत्री के लिए बड़ी चुनौती होगी।
हम यहां आपको वित्त मंत्री के बजट भाषण की हर बड़ी घोषणा और बजट में किए जाने वाले प्रमुख प्रावधानों के पूरी जानकारी आपको यहां देते रहेंगे...