1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2026: बजट में बायोफॉर्मा शक्ति पर फोकस, 5 सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की योजना

Budget 2026: बजट में बायोफॉर्मा शक्ति पर फोकस, 5 सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की योजना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 01, 2026 11:41 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 04:31 pm IST

केंद्रीय बजट में बायोफॉर्मा शक्ति को बढ़ाने और इस क्षेत्र पर फोकस बनाए रखने की बात कही गई है। इसके लिए पांच सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ शुभारंभ होगा।

budget- India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Image Source : ANI

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बायोफॉर्मा शक्ति को मजबूती देने की बात कही। बजट में बायोफॉर्मा के लिए 5 सालों में 10 हजार करोड़ रुपए की योजना है।

केंद्रीय बजट में बायोफॉर्मा शक्ति के लिए ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने की रणनीति है। 

बायोफॉर्मा शक्ति का उद्देश्य क्या है?

बायोफॉर्मा शक्ति का उद्देश्य भारत को वैश्विक बायोफॉर्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है। 

10 हजार करोड़ की है योजना

बायोफॉर्मा शक्ति का अगले पांच सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ शुभारंभ हो रहा है। बायोलॉजिक्स एवं बायोसिमिलर्स के घरेलू उत्पादन के लिए इकोसिस्टम बनाना भी एक अहम रणनीति है।  

3 नए राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना

बायोफॉर्मा शक्ति को बढ़ाने के लिए इस क्षेत्र पर फोकस बढ़ाया जाएगा और 3 नए राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना होगी। इसके तहत 7 को उन्नत भी किया जाएगा।

इसके अलावा इस क्षेत्र की शक्ति को बढ़ाने के लिए 1000 से अधिक मान्यता प्राप्त इंडिया क्लीनिकल ट्रायल साइटों का नेटवर्क बनाना है।

पीडीएफ में पढ़ें- 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए मैं देश में 5 क्षेत्रीय हब स्थापित करने हेतु राज्यों को सहायता देने की एक योजना का प्रस्ताव करती हूं। साथ ही, 50 प्रतिशत जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर की स्थापना करेंगे। इसके अलावा, 5 पूर्वादय राज्यों में 5 पर्यटन स्थल का निर्माण करेंगे। मंदिरों और मठों का संरक्षण करेंगे।

उन्होंने ये भी बताया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आयुर्वेद पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि एम्स जैसे 3 नए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। पशुओं के डॉक्टर बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पशु चिकित्सा के लिए सरकार सब्सिडी भी देगी। पशुओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा