1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना-चांदी खरीदना सस्ता हुआ, जानें आपके शहर में क्या चल रहा है लेटेस्ट रेट?

सोना-चांदी खरीदना सस्ता हुआ, जानें आपके शहर में क्या चल रहा है लेटेस्ट रेट?

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 10, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 04:28 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत गिरकर 2,904.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Gold- India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

सोने में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जो पिछले कारोबारी सत्र में 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चार सत्रों की तेजी के बाद चांदी की कीमत भी 250 रुपये की गिरावट के साथ 99,250 रुपये प्रति किग्रा रह गई। 

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत गिरकर 2,904.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस बीच, हाजिर सोना भी 0.13 प्रतिशत गिरकर 2,905.31 डॉलर प्रति औंस रह गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण सोने और चांदी में हाल के उच्चस्तर से लाभ हुआ। मेक्सिको पर शुल्क को एक महीने तक टालने के अमेरिकी प्रशासन के फैसले ने सतर्क भावना को और बढ़ा दिया। हालांकि, कमजोर डॉलर ने सोने और चांदी को संभलने में मदद की। मई डिलिवरी के लिए चांदी वायदा 32.80 डॉलर प्रति औंस पर कम कारोबार कर रहा था। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज देशभर में गोल्ड की कीमत: 

  • Fine Gold (999):₹8603
  • 22 KT:₹8396
  • 20 KT:₹7656
  • 18 KT:₹6968
  • 14 KT:₹5549

सोना वायदा कीमतों में तेजी 

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली से सोमवार को वायदा कारोबार में सोना 23 रुपये बढ़कर 85,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंधों में सोने का भाव 23 रुपये या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसमें 15,094 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा मामूली रूप से 0.02 प्रतिशत घटकर 2,908.46 डॉलर प्रति औंस पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा