1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना और चांदी खरीदना हुआ सस्ता, आज Gold-Silver की कीमत हुई इतनी कम

सोना और चांदी खरीदना हुआ सस्ता, आज Gold-Silver की कीमत हुई इतनी कम

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 13, 2024 07:12 pm IST,  Updated : Mar 13, 2024 07:12 pm IST

अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे आगामी महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में नरमी लाने की बाजार की उम्मीदों को झटका लगा है।

Gold and Silver- India TV Hindi
सोना-चांदी Image Source : FILE

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 65,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 75,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। 

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जो पिछले बंद भाव से 400 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,160 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 17 डॉलर कम है। गांधी ने कहा कि उम्मीद से अधिक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे आगामी महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में नरमी लाने की बाजार की उम्मीदों को झटका लगा है। चांदी भी गिरावट के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि पिछले कारोबार में यह 24.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 

सोना वायदा कीमतों में तेजी 

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 60 रुपये की तेजी के साथ 65,541 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 60 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,541 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,600 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा