1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने से लेकर फेल ट्रांजैक्शन तक, केनरा बैंक और SBI कितना करता है चार्ज?

फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने से लेकर फेल ट्रांजैक्शन तक, केनरा बैंक और SBI कितना करता है चार्ज?

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 02, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 07:16 pm IST

केनरा बैंक ने 1 सितंबर 2026 से ATM ट्रांजैक्शन के कुछ चार्ज में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत सामान्य सेविंग्स अकाउंट ग्राहकों के लिए हर महीने मिलने वाली मुफ्त ATM ट्रांजैक्शन की संख्या घटा दी गई है। वहीं, फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर अब पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा।

SBI और केनरा बैंक के ATM...- India TV Hindi
SBI और केनरा बैंक के ATM चार्ज Image Source : SBI AND CANARA BANK OFFICIAL WEBSITE

बैंकिंग नियमों में समय-समय पर होने वाले बदलाव का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। केनरा बैंक ने 1 सितंबर 2026 से अपने ग्राहकों के लिए फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सीमा घटाने के साथ ही चार्जेज में बढ़ोतरी कर दी है। इसमें फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने और पर्याप्त बैलेंस न होने पर ट्रांजैक्शन फेल होने जैसे चार्ज शामिल हैं। अगर आप केनरा बैंक या देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) के ग्राहक हैं, तो आइए जानते हैं कि दोनों बैंकों के एटीएम नियमों और शुल्कों में कितना अंतर है।

फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सीमा

केनरा बैंक ने सामान्य सेविंग्स अकाउंट ग्राहकों के लिए एक कैलेंडर महीने में मिलने वाले फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की संख्या 6 से घटाकर 5 कर दी है। इसमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों ट्रांजैक्शन शामिल हैं। हालांकि, सीनियर सिटीजंस के लिए हर महीने 8 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा बरकरार है। वहीं, एसबीआई अपने नियमित सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स को एक महीने में कुल 5 से 8 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन (मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों के आधार पर) की सुविधा देता है। इसके अलावा, खाते में औसतन ₹25,000 से अधिक बैलेंस रखने वाले ग्राहकों के लिए एसबीआई एटीएम पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है।

केनरा बैंक के नए ATM चार्ज
Image Source : CANARA BANK OFFICIAL WEBSITEकेनरा बैंक के नए ATM चार्ज

फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने का शुल्क

केनरा बैंक के ग्राहकों को फ्री लिमिट समाप्त होने के बाद केनरा बैंक या किसी अन्य बैंक के एटीएम से कैश निकालने (जिसमें UPI/ICCW ट्रांजैक्शन भी शामिल हैं) पर अब ₹23 + जीएसटी देना होगा। पहले यह शुल्क ₹20 + जीएसटी था। जबकि एसबीआई एटीएम से फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने पर बैंक ₹21 + जीएसटी (दूसरे बैंक के एटीएम पर) या ₹15-₹20 + जीएसटी (स्वयं के एटीएम पर) चार्ज करता है।

SBI के ATM चार्ज
Image Source : SBI OFFICIAL WEBSITESBI के ATM चार्ज

पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण फेल ट्रांजैक्शन का चार्ज

एटीएम से पैसे निकालते समय यदि खाते में पर्याप्त रकम नहीं है और ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो जाता है, तो दोनों बैंक तगड़ा जुर्माना वसूलते हैं। केनरा बैंक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद बैलेंस की कमी के कारण ट्रांजैक्शन फेल होने पर ₹23 + जीएसटी चार्ज करेगा। वहीं, एसबीआई में खाते में बैलेंस न होने की वजह से एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर ₹20 + जीएसटी का फ्लैट चार्ज लिया जाता है।

यह भी पढ़ें- Canara Bank में 444 दिनों की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा रिटर्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा