1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Cheapest Air Ticket: सिर्फ 26 रुपये में हवाई टिकट! ये एयरलाइंस Golden Week में लाई अब तक की सबसे सस्ती टिकटें

Cheapest Air Ticket: सिर्फ 26 रुपये में हवाई टिकट! ये एयरलाइंस Golden Week में लाई अब तक की सबसे सस्ती टिकटें

 Published : Jul 08, 2022 12:31 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 12:31 pm IST

Cheapest Air Ticket: Golden Week में कंपनी 7,77,777 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स पर छूट दे रही है। ये प्रमोशनल टिकट्स 7 जुलाई से 13 जुलाई तक बेचे जाएंगे।

VietJet Offer - India TV Hindi
VietJet Offer Image Source : FILE

Highlights

  • ऑफर वियतनाम की एविएशन कंपनी वियतजेट (Vietjet) की ओर से पेश किया गया
  • गोल्डन वीक में कंपनी 7,77,777 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स पर छूट दे रही है
  • ये प्रमोशनल टिकट्स 7 जुलाई से 13 जुलाई तक बेचे जाएंगे

आप सोचिए, कि इस महंगाई के दौर में आप 26 रुपये में क्या खरीद सकते हैं। शायद एक बिस्किट का पैकेट, आधा लीटर दूध या एक बोतल पानी। लेकिन आपसे कहा जाए कि आपको सिर्फ 26 रुपये में एक हवाई टिकट मिल सकती है तो आप शायद यकीन न करें। एक ओर जहां एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ (ATF) की कीमतों में आग लगी हो, और टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं, ऐसे में यह खबर आश्चर्यजनक किंतु सत्य है। 

शानदार शानदार ऑफर वियतनाम की एविएशन कंपनी वियतजेट (Vietjet) की ओर से पेश किया गया है। इससे पहले वियतजेट ने भारत के लिए 1400 रुपये में टिकटों की घोषणा की थी। लेकिन इस बार का ऑफर पिछली बार से भी बहुत बड़ा है। 

जानिए क्या है गोल्डन वीक ऑफर 

वियतनाम भारत के साथ अपनी दोस्ती के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट (Vietjet) ने पिछले महीने दिल्ली और मुंबई से मात्र 18 डॉलर में एयरटिकट पेश किया था। अब इससे बड़ी पेशकश की गई है। वियतजेट के गोल्डन वीक में कंपनी 7,77,777 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स पर छूट दे रही है। 

26 रुपये है टिकट का दाम

वियतजेट एयरलाइन के मुताबिक इन टिकट्स की कीमत 7,700 वियतनामी डोंग (VND) से शुरू हैं। भारतीय मुद्रा से वियतनामी डोंग की तुलना करें तो एक वियतनामी डोंग यानी (VND) 0.0034 भारतीय रुपये के बराबर है। इस प्रकार 7,700 डोंग भारतीय मुद्रा में 26.08 रुपये होंगे। 

7 जुलाई से शुरू है ऑफर 

ये प्रमोशनल टिकट्स 7 जुलाई से 13 जुलाई तक बेचे जाएंगे। ग्राहक इन टिकटों को वियतजेट की वेबसाइट www.vietjetair.com पर जाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा वियतजेट एयर के मोबाइल एप्स अथवा बेसबुक के बुकिंग सेक्शन (www.facebook.com/vietjetvietnam) पर जाकर भी टिकट्स खरीदे जा सकते हैं। वहीं, अगर ग्राहक Vietjet SkyClub के माध्यम से बुकिंग या भुगतान करते हैं, तो कोई पेमेंट फीस नहीं लगेगी।

कहां कर सकेंगे सफर 

वियतजेट का प्रमोशनल ऑफर घरेलू रूट्स और अंतरराष्ट्रीय रूट्स दोनों के लिए है। एयरलाइन भारत, कोरिया, जापान, इंडोनेशिया (बाली), थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया में सेवाएं दे रही है। ऑफर के तहत यात्री 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च, 2023 तक सफर कर सकते हैं।"

भारत से 4 नए एयर रूट

वियतजेट ने घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी भारत के साथ एयर रूट्स में विस्तार कर रहा है। इसके तहत उसने भारत से वियतनाम के लिए चार नए हवाई मार्ग खोले हैं। इससे भारत के साथ कारोबार के अलावा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ये रूट्स मुंबई से विचतनाम के शहर हो ची मिन्ह सिटी और हनोई के बीच शुरू हुए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली और मुंबई से एक अन्य प्रमुख शहर फू क्वोक के बीच सेवाओं की शुरूआत की जाएगी। इससे पहले नई दिल्ली से हो ची मिन्ह सिटी/हनोई की पहली सीधी फ्लाइट अप्रैल से शुरू हो चुकी है। वहीं सितंबर से और भी नए रूट खुलने वाले हैं। 

1972 से दोनों देशों के बीच बना राजनियक संबंध

भारत और वियतनाम के बीच सन 1972 में राजनयिक संबंध बना था। तब से 50 साल बीत चुके हैं। आने वाले वर्षों में राजनियक और व्यपारिक संबंध और प्रगाढ़ हो रहा है। अब भारतीय पर्यटक सैर के लिए वियतनाम भी जा रहे हैं। इसलिए दोनों देशों के बीच फ्लाइट सर्विस की मांग बढ़ रही है। इस समय वियतजेट का फ्लाइट नेटवर्क वियतनाम और भारत के बीच छह सीधे एयर रूट्स को कवर करता है।

ये हैं वियतनाम के प्रमुख पर्यटन स्थल

भारत के कई पर्यटक वियतनाम के समुद्र तटों की ओर आकर्षित होते हैं। विमान सेवा की मदद से वियतनाम के अन्य आकर्षक स्थलों, जैसे हा लॉन्ग बे, डा नांग और मध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध शहरों और टूरिस्ट स्पॉट पर जा सकेंगे। बता दें कि वियतनाम ने कोविड संबंधी सभी नियमों से भी छूट दे दी है। ऐसे में पर्यटक कोविड से पहले की तरह बेरोकटोक घूम फिर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा