1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हाय महंगाई! CNG-PNG की कीमतों में जोरदार इजाफा, जानिए किस राज्य में लोगों को लगा 2023 में महंगाई का झटका

हाय महंगाई! CNG-PNG की कीमतों में जोरदार इजाफा, जानिए किस राज्य में लोगों को लगा 2023 में महंगाई का झटका

 Published : Jan 04, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 01:12 pm IST

सरकार के अनुसार जनवरी 2021 से लेकर नवंबर 2022 तक अतंरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें 327 फीसदी बढ़ीं, लेकिन भारत में केवल 84 फीसदी ही इजाफा हुआ। जिसके चलते कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

CNG PNG Price Hike- India TV Hindi
CNG PNG Price Hike Image Source : FILE

साल 2023 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का लगड़ा झटका लगा है। महंगाई की यह आफत गुजरात के निवासियों पर पड़ी है, जहां वाहनों में प्रयोग आने वाली CNG और रसोई घर में काम आने वाली PNG महंगी (CNG-PNG Rate Hike) कर दी गई है। गुजरात में गैस सप्लाई का जिम्मा संभाल रही गुजरात गैस ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो गई हैं। बता दें कि गुजरात में पिछले महीने ही चुनाव संपन्न हुए हैं। 

जानिए अब कितनी है कीमत 

गुजरात गैस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आज से गैस की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। अब गुजरात गैस की 1 किलो CNG की कीमत बढ़कर 78.52 रुपये हो जाएगी। वहीं पीएनजी का दाम अब बढ़कर 50.43 रुपये एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) हो गए हैं। दोनों ही गैसों में 5 फीसदी का इजाफा किया गया है। हालांकि इंडस्ट्रियल ग्राहकों को गुजरात गैस की ओर से राहत मिली है। यहां पर इंडस्ट्रियल गैस की कीमतों में 7 रुपये प्रति एससीएम की कटौती कर दी है।

साल के पहले ही दिन महंगी हुई LPG

2023 के पहले दिन की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई की नई किस्त के साथ हुई थी। 1 जनवरी को सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में कमर्शियल एलपीजी (LPG) की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी थी। हालांकि, इसका असर घरेलू रसोई गैस पर नहीं पड़ा था। लेकिन जो लोग घर के बाहर खाने को मजबूर हैं, उनके लिए थाली महंगी हो सकती है। सरकार के अनुसार जनवरी 2021 से लेकर नवंबर 2022 तक अतंरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें 327 फीसदी बढ़ीं, लेकिन भारत में केवल 84 फीसदी ही इजाफा हुआ। जिसके चलते कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा