1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. CNG Price: 20 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG, इस शहर में एक महीने में 10 रुपये बढ़ गए गैस के दाम

CNG Price: 20 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG, इस शहर में एक महीने में 10 रुपये बढ़ गए गैस के दाम

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Aug 03, 2022 10:42 am IST,  Updated : Aug 03, 2022 10:42 am IST

CNG Price: MGL ने बीते 13 जुलाई को कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय CNG चार रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। इस प्रकार मात्र 20 दिनों के भीतर CNG की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है।

CNG Price in Mumbai- India TV Hindi
CNG Price in Mumbai Image Source : FILE

Highlights

  • मुंबई के लोगों को बीते 20 दिनों में महंगाई का दूसरा झटका
  • इस साल अप्रैल के बाद से कीमतों में यह छठी बढ़ोतरी है
  • 20 दिनों के भीतर CNG की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी

CNG Price: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों को बीते 20 दिनों में महंगाई का दूसरा झटका लगा है। यहां एक बार फिर सीएनजी के दाम में भारी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। मुंबई में सीएनजी (Mumbai CNG Price) और PNG की सप्लाई करने वाली महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमत में छह रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इससे पहले एमजीएल ने बीते 13 जुलाई को कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय सीएनजी चार रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। इस प्रकार मात्र 20 दिनों के भीतर सीएनजी की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। 

सीएनजी के साथ रसोई घर पर भी महंगाई की मार पड़ी है। मुंबई में अब पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पीएनजी के दाम भी तत्काल प्रभाव से चार रुपये प्रति यूनिट बढ़ गए हैं। 

अप्रैल के बाद से छठी बढ़ोत्तरी 

Mahanagar Gas Limited के अनुसार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले कई हफ्तों से बढ़ती कीमतों के चलते आपूर्तिकर्ता और वितरक औद्योगिक आपूर्ति में कटौती करने को मजबूर हो गए थे। इस साल अप्रैल के बाद से कीमतों में यह छठी बढ़ोतरी है। 

ये हैं मुंबई में CNG PNG की कीमतें 

ताजा बढ़ोत्तरी के बाद मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वहीं घरेलू पीएनजी यानि पाइप्ड नेचुरल गैस के दाम अब बढ़कर 52.50 रुपये प्रति यूनिट हो गए हैं। एमजीएल ने एक बयान में कहा, गैस लागत में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हमने लागत की भरपाई करने का फैसला किया है। 

20 दिन पहले ही बढ़े थे दाम

महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में बीते 13 जुलाई को सीएनजी की खुदरा कीमतों में चार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी। इसी के साथ इसके साथ ही पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम भी तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाए गए थे। उस समय मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का दाम 48.50 रुपये पर पहुंच गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

CNG