1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय उद्योगों को चौपट कर रहे चीन और ताइवान के विनाइल टाइल्स, डंपिंग-ड्यूट लगाने की सिफारिश

भारतीय उद्योगों को चौपट कर रहे चीन और ताइवान के विनाइल टाइल्स, डंपिंग-ड्यूट लगाने की सिफारिश

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jan 27, 2023 04:22 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 04:23 pm IST

विनाइल टाइल्स का इस्तेमाल घरों एवं वाणिज्यिक इमारतों में फ्लोरिंग के लिए किया जाता है। यह देखने में प्राकृतिक लगती हैं लेकिन यह असल में पीवीसी से बनी होती हैं।

Tiles- India TV Hindi
Tiles Image Source : FILE

वाणिज्य मंत्रालय ने घरेलू टाइल्स उद्योग को संरक्षण देने के लिए चीन एवं ताइवान से आयात किए जाने वाले सस्ते विनाइल टाइल्स पर पांच साल के लिए डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। मंत्रालय के तहत गठित व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी अनुशंसा में कहा है कि चीन एवं ताइवान से आयात किए जाने वाले विनाइल टाइल्स पर शुल्क लगाया जाए।

महानिदेशालय ने अपनी जांच में पाया है कि इन देशों से भारत में विनाइल टाइल्स को बेहद सस्ती दरों पर निर्यात किया जा रहा है। इसका प्रतिकूल असर घरेलू टाइल्स उद्योग पर पड़ रहा है। डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है कि इन देशों से टाइल्स के आयात पर पांच साल के लिए डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की जाती है। विनाइल टाइल्स का इस्तेमाल घरों एवं वाणिज्यिक इमारतों में फ्लोरिंग के लिए किया जाता है। यह देखने में प्राकृतिक लगती हैं लेकिन यह असल में पीवीसी से बनी होती हैं।

चीन एवं ताइवान से सस्ती विनाइल टाइल्स के आयात की शिकायत वेलस्पन फ्लोरिंग लिमिटेड और वेलस्पन इंडिया लिमिटेड ने की थी। डीजीटीआर ने अपनी जांच में इस शिकायत को सही पाया है। महानिदेशालय ने इसके आयात पर 2.05 डॉलर प्रति वर्ग मीटर और 1.44 डॉलर प्रति वर्ग मीटर की दर से शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा