1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. संकट में Air India! कर्मचारियों का पड़ा टोटा, ‘रद्द’ करनी पड़ी कनाडा की कुछ उड़ानें

संकट में Air India! कर्मचारियों का पड़ा टोटा, ‘रद्द’ करनी पड़ी कनाडा की कुछ उड़ानें

 Published : Feb 09, 2023 07:39 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 07:39 pm IST

टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया को पिछले साल भी चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था। एयर इंडिया देश की एकमात्र उड़ान सेवा है तो ‘अत्यधिक दूरी वाली उड़ानों’ का परिचालन करती है।

Air India- India TV Hindi
Air India Image Source : FILE

टाटा समूह के पास जाने के बावजूद एयर इंडिया की ओर से खराब खबरों का सिलसिला थमा नहीं है। ताजा मामला कर्मचारियों के संकट से जुड़ा है। एयरलाइंस से प्राप्त खबरों के अनुसार चालक दल के सदस्यों की कमी की वजह से एयर इंडिया का परिचालन प्रभावित हो रहा है। एक सूत्र ने बताया कि इस कारण अमेरिका और कनाडा की कुछ उड़ानें या तो रद्द हो रही हैं या फिर उनकी रवानगी देरी से हो रही है। 

टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया को पिछले साल भी चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था। एयर इंडिया देश की एकमात्र उड़ान सेवा है तो ‘अत्यधिक दूरी वाली उड़ानों’ का परिचालन करती है। इस श्रेणी में 16 घंटे से ज्यादा समय वाली उड़ानें आती हैं। एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, “लोगों की भारी कमी है, जिससे उड़ान संचालन, खासकर अमेरिका और कनाडा वाली उड़ानों पर समस्या हो रही है।” 

सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, “पिछले पांच-छह दिन में कंपनी ने अमेरिका स्थित सैन फ्रांसिस्को के लिए तीन उड़ानें और कनाडा के वैंकूवर के लिए एक उड़ान रद्द की है। इन मार्गों पर कुछ उड़ानें 10-12 घंटे तक देरी से चल रही हैं।” इस संबंध में एयर इंडिया से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। पिछले दो माह में एयर इंडिया ने अपने बेड़े दो बड़े आकार के विमान बोइंग 777 शामिल किए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा