1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. DA Hike: लेवल 1 से 18 तक कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा इजाफा? देखें पूरा कैलकुलेशन

DA Hike: लेवल 1 से 18 तक कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा इजाफा? देखें पूरा कैलकुलेशन

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Apr 18, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 03:51 pm IST

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है।

DA में बढ़ोतरी से कितनी...- India TV Hindi
DA में बढ़ोतरी से कितनी बढ़ेगी सैलरी Image Source : CANVA

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राहत भरी खबर आ गई है। 18 अप्रैल 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। साथ ही पेंशनर्स को मिलने वाला डियरनेस रिलीफ (DR) भी 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बकाया का भी फायदा मिलेगा। इससे लाखों लोगों की सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत मिल सकेगी।

गौरतलब है कि इस घोषणा से पहले एनसी-जेसीएम (NC-JCM) ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर DA बढ़ोतरी को जल्द मंजूरी देने की मांग की थी। फिलहाल यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत की गई है, क्योंकि 8वां वेतन आयोग अभी लागू नहीं हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2% DA बढ़ने के बाद अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने कितना इजाफा होगा। आइए जानते हैं पूरा गणित

महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी कितनी बढ़ेगी सैलरी

वेतन स्तर

बेसिक सैलरी

वर्तमान वेतन (58% DA सहित)

वेतन (60% DA पर)

सैलरी में बढ़ोतरी

लेवल 1 18,000 रुपये 28,440 रुपये 28,800 रुपये 360 रुपये
लेवल 2 19,900 रुपये 31,442 रुपये 31,840 रुपये 398 रुपये
लेवल 3 21,700 रुपये 34,286 रुपये 34,720 रुपये 434 रुपये
लेवल 4 25,500 रुपये 40,290 रुपये 40,800 रुपये 510 रुपये
लेवल 5 29,200 रुपये 46,136 रुपये 46,720 रुपये 584 रुपये
लेवल 6 35,400 रुपये 55,932 रुपये 56,640 रुपये 708 रुपये
लेवल 7 44,900 रुपये 70,942 रुपये 71,840 रुपये 898 रुपये
लेवल 8 47,600 रुपये 75,208 रुपये 76,160 रुपये 952 रुपये
लेवल 9 53,100 रुपये 83,898 रुपये 84,960 रुपये 1062 रुपये
लेवल 10 56,100 रुपये 88,638 रुपये 89,760 रुपये 1122 रुपये
लेवल 11 67,700 रुपये 1,06,966 रुपये 1,08,320 रुपये 1354 रुपये
लेवल 12 78,800 रुपये 1,24,504 रुपये 1,26,080 रुपये 1576 रुपये
लेवल 13 1,23,100 रुपये 1,94,498 रुपये 1,96,960 रुपये 2462 रुपये
लेवल 13-A 1,31,100 रुपये 2,07,138 रुपये 2,09,760 रुपये 2622 रुपये
लेवल 14 1,44,200 रुपये 2,27,836 रुपये 2,30,720 रुपये 2884 रुपये
लेवल 15 1,82,200 रुपये 2,87,876 रुपये 2,91,520 रुपये 3644 रुपये
लेवल 16 2,05,400 रुपये 3,24,532 रुपये 3,28,640 रुपये 4108 रुपये
लेवल 17 2,25,000 रुपये 3,55,500 रुपये 3,60,000 रुपये 4500 रुपये
लेवल 18 2,50,000 रुपये 3,95,000 रुपये 4,00,000 रुपये 5000 रुपये

DA कैसे तय होता है?

DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर की जाती है। इसमें पिछले 12 महीनों के औसत इंडेक्स को ध्यान में रखा जाता है। जनवरी 2026 के DA हाइक के लिए जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों का औसत लिया गया है।

2025 का औसत AICPI-IW कितना रहा?

जनवरी से दिसंबर 2025 तक AICPI-IW का औसत 145.54 रहा। यही आंकड़ा DA बढ़ाने या घटाने में अहम भूमिका निभाता है।

DA निकालने का फॉर्मूला क्या है?

DA प्रतिशत निकालने के लिए यह फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है: DA% = [(12 महीने का औसत AICPI-IW (2001 बेस) – 261.42) / 261.42] × 100

बेस ईयर को कैसे बदला जाता है?

अभी CPI-IW का नया बेस ईयर 2016 है, जबकि DA का फॉर्मूला 2001 बेस पर आधारित है। इसलिए 2016 के आंकड़ों को 2001 के बेस में बदलने के लिए 2.88 से गुणा किया जाता है। यह 2.88 का फैक्टर लेबर ब्यूरो के डेटा के आधार पर तय किया गया है। उदाहरण के तौर पर, अगस्त 2020 में 2001 बेस पर CPI-IW 338 था, जबकि 2016 बेस पर यह 117.4 था। इसलिए 338 ÷ 117.4 = 2.88 निकाला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा