1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. DDA Flats Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! डीडीए के फ्लैट्स पर मिल रही 25% की भारी छूट, कीमत 11.51 लाख से शुरू; जानें बुकिंग की सारी डिटेल्स

DDA Flats Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! डीडीए के फ्लैट्स पर मिल रही 25% की भारी छूट, कीमत 11.51 लाख से शुरू; जानें बुकिंग की सारी डिटेल्स

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 21, 2026 10:07 am IST,  Updated : May 21, 2026 10:07 am IST

दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। DDA ने नई डीडीए नागरिक आवास योजना लॉन्च की है, जिसके तहत लोगों को फ्लैट खरीदने पर 25% तक की भारी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि फ्लैट्स की शुरुआती कीमत सिर्फ 11.51 लाख रुपये रखी गई है।

डीडीए के फ्लैट्स पर...- India TV Hindi
डीडीए के फ्लैट्स पर मिल रही 25% की भारी छूट Image Source : DDA OFFICIAL WEBSITE

देश की राजधानी दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर लेकर आया है। डीडीए नागरिक आवास योजना के तहत नरेला और सिरसपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में फ्लैट्स की बंपर बिक्री चल रही है। इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि चुनिंदा फ्लैट्स पर 25% की भारी छूट दी जा रही है।

अगर आप भी दिल्ली में घर खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 बेहद नजदीक है। आइए जानते हैं इस योजना के तहत फ्लैट्स की कीमतें, खासियतें और ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्रक्रिया।

'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिल रहे हैं फ्लैट

डीडीए की यह पूरी आवास योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर लाइव है। इसका मतलब है कि जो व्यक्ति पहले रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करेगा, फ्लैट उसे ही अलॉट कर दिया जाएगा। भारी मांग के चलते योजना के सभी ईडब्ल्यूएस (EWS) फ्लैट्स पहले ही पूरी तरह बिक चुके हैं, लेकिन एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी में अभी भी सीमित फ्लैट्स उपलब्ध हैं।

कैटेगरी और कीमतों का पूरा गणित

डीडीए ने अलग-अलग बजट वाले परिवारों के लिए तीन मुख्य श्रेणियों में फ्लैट्स के ऑप्शन दिए हैं, जिनकी शुरुआत मात्र ₹11.51 लाख से हो रही है:

फ्लैट की श्रेणी (Category) शुरुआती कीमत क्षेत्रफल
LIG फ्लैट्स ₹ 11.51 लाख 35.76 वर्ग मीटर
MIG फ्लैट्स ₹ 67.03 लाख 114.05 वर्ग मीटर
HIG फ्लैट्स ₹ 95.89 लाख 160.25 वर्ग मीटर

 क्यों खास है यह लोकेशन?

यह पूरी योजना नरेला और सिरसपुर के प्राइम लोकेशन पर स्थित है, जो आने वाले समय में दिल्ली का बड़ा हब बनने जा रहे हैं।

  • यह इलाका जीटी करनाल रोड और यूईआर-II (UER-II) के बेहद नजदीक है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में आना-जाना बेहद आसान है। सिरसपुर का प्रोजेक्ट समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास है, जबकि नरेला भी जल्द ही मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है।
  • नरेला को एक 'एजुकेशन हब' के रूप में विकसित किया जा रहा है। फ्लैट्स के आसपास स्कूल, हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी और लोकल मार्केट की बेहतरीन सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं।
  • ये सभी नए फ्लैट्स बड़ी बालकनी और पर्याप्त पार्किंग सुविधा के साथ आ रहे हैं। ये रेडी टू मूव और फ्री होल्ड प्रॉपर्टी हैं। इसके सैंपल फ्लैट्स भी देखने के लिए उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

  • यह योजना पूरी तरह से डिजिटल है। बुकिंग और पंजीकरण के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
  • डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in या सीधे https://eservices.dda.org.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर चल रही 'नागरिक आवास योजना' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें, पसंदीदा फ्लैट का चयन करें और तय बुकिंग राशि का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अधिक जानकारी के लिए आप डीडीए के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर 1800110332 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा