1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर! अप्रैल के पहले सप्ताह में सरपट दौड़ सकती हैं गाड़ियां

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर! अप्रैल के पहले सप्ताह में सरपट दौड़ सकती हैं गाड़ियां

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Mar 27, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 12:33 pm IST

एक्सप्रेसवे का उद्घाटन और प्रधानमंत्री की संभावित यात्रा दोनों ही तैयारियों के केंद्र में हैं। इस एक्सप्रेसवे के खुल जाने से दिल्ली से देहरादून का सफर आसान हो जाएगा। पूरे रीजन के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने इस परियोजना की समीक्षा भी की है।- India TV Hindi
हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने इस परियोजना की समीक्षा भी की है। Image Source : ANI

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अब जल्द होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में देहरादून आकर इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। खबर के मुताबिक, नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने संकेत दिए हैं कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चार पैकेज उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। यह हिस्सा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास खेकरा से सहारनपुर बाइपास तक फैला हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अप्रैल के पहले सप्ताह में किया जा सकता है। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने इस परियोजना की समीक्षा भी की है। एक अधिकारी के मुताबिक, उद्घाटन समारोह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

तैयारी में तेजी

  • एक्सप्रेसवे के किनारे हेलिपैड बनाए जा रहे हैं, ताकि पीएम मोदी के आगमन में सुविधा हो।
  • सफाई और रंग-रोगन का काम भी शुरू हो चुका है।
  • एनएचएआई अधिकारी एक्सप्रेसवे के किनारे पड़े कूड़े को हटाने में जुटे हैं।
  • उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री की जनसभा होने की संभावना जताई जा रही है।

हेलिपैड निर्माण

  • गणेशपुर स्थित टोल प्लाजा के पास पहले तीन हेलिपैड बनाए गए थे।
  • अब एक्सप्रेसवे से देहरादून की ओर तीन और हेलिपैड बनाने का काम शुरू किया गया है।
  • कुल छह हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं, ताकि पीएम मोदी के आगमन की सभी व्यवस्थाएं पूरी हों।

कार से सफर कर सकते हैं प्रधानमंत्री

उद्घाटन के दौरान माना जा रहा है कि पीएम मोदी एलिवेटेड रोड पर कार से सफर करेंगे। मोहंड में वन्यजीव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एलिवेटेड रोड बनाई गई है। इसके अलावा, उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी मां डाट काली मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं। हालांकि, यहां आपको बता दें, अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार्यक्रम की अंतिम तिथि और कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द ही स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा