1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली का पालिका बाजार है दुनिया का कुख्यात मार्केट, अमेरिकी लिस्ट में ये भारतीय वेबसाइट भी शामिल

दिल्ली का पालिका बाजार है दुनिया का कुख्यात मार्केट, अमेरिकी लिस्ट में ये भारतीय वेबसाइट भी शामिल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 18, 2022 01:27 pm IST,  Updated : Feb 18, 2022 01:27 pm IST

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा जारी दुनिया के कुख्यात बाजारों की ताजा वार्षिक सूची में इन बाजारों को शामिल किया गया है।

Palika Bazar- India TV Hindi
Palika Bazar Image Source : FILE

Highlights

  • कनॉट प्लेस में बसा अंडरग्राउंड मार्केट पालिका बाजार शॉपर्स के बीच काफी लोकप्रिय
  • अमेरिका ने इसे एक कुख्यात बाजार की श्रेणी में रखा है
  • इंडियामार्ट डॉटकॉम सहित पांच भारतीय बाजारों को अमेरिका ने कुख्यात बताया

वाशिंगटन। दिल्ली के दिल यानि कनॉट प्लेस में बसा अंडरग्राउंड मार्केट पालिका बाजार शॉपर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन अमेरिका ने इसे एक कुख्यात बाजार की श्रेणी में रखा है। इसके अलावा भारत की लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट इंडियामार्ट डॉटकॉम सहित पांच भारतीय बाजारों को अमेरिका ने कुख्यात बताया है। 

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा जारी दुनिया के कुख्यात बाजारों की ताजा वार्षिक सूची में इन बाजारों को शामिल किया गया है। वर्ष 2021 के लिए बृहस्पतिवार को जारी इस सूची में दुनिया भर के 42 ऑनलाइन और 35 परंपरागत बाजारों को शामिल किया गया है, जो ट्रेडमार्क जालसाजी या कॉपीराइट चोरी में शामिल हैं। 

सूची में शामिल तीन अन्य भारतीय बाजार मुंबई में हीरा पन्ना, कोलकाता में किदरपुर और दिल्ली में टैंक रोड हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, "नकली और पायरेटेड सामानों का वैश्विक व्यापार अमेरिकी नवाचार और रचनात्मकता को कमजोर करता है और अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान पहुंचाता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा