1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्या एलन मस्क प्रति घंटे 71 करोड़ से अधिक कमाते हैं? Musk ने खुद साझा की ये अहम जानकारी

क्या एलन मस्क प्रति घंटे 71 करोड़ से अधिक कमाते हैं? Musk ने खुद साझा की ये अहम जानकारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 02, 2023 10:27 am IST,  Updated : Oct 02, 2023 10:27 am IST

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने जनवरी से जून 2023 तक अपनी कुल संपत्ति में 96.6 बिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की। वह वर्तमान में 248.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। टेस्ला में मस्क की फिलहाल 23 फीसदी हिस्सेदारी है।

Elon Musk - India TV Hindi
एलन मस्क Image Source : AP

क्या एलन मस्क प्रति घंटे 71 करोड़ से अधिक कमाते हैं? दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टेक अरबपति एलन मस्क हर मिनट 142,690 डॉलर (1,18,70,930 रुपये) या प्रति घंटे 8,560,800 (71,21,08,317 रुपये) डॉलर कमाते हैं। हालांकि, अब एलन मस्क ने उन खबरों का खंडन किया हैं। उन्होंने कहा कि जब भी टेस्ला के स्टॉक में गिरावट आती है तो वह अधिक पैसा गवां देते हैं। एक यूजर को जवाब देते हुए, एक्स के मालिक ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट "मूर्खतापूर्ण मैट्रिक्स" पर निर्भर करती हैं।

मेरे पास बहुत पैसा नहीं 

मस्क ने पोस्ट किया, ''यह नकदी का ढेर नहीं है। वास्तव में मेरे पास उन कंपनियों में स्टॉक हैं जिन्हें बनाने में मैंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'' उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से, हर बार टेस्ला के स्टॉक में बेतरतीब गिरावट से उन्हें कहीं अधिक नुकसान होता है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तीन साल की अवधि के दौरान मस्क की कुल संपत्ति औसतन लगभग 2,378 डॉलर प्रति सेकंड बढ़ी। रिपोर्ट में दावा किया, ''यह प्रति मिनट 142,680 डॉलर या प्रति घंटा 8,560,800 डॉलर है। अगर वह आठ घंटे के लिए बिस्तर पर जाते हैं, तो अगली सुबह वह उठते है और खुद को 68,486,400 डॉलर अधिक अमीर पाते है।''

दुनिया के सबसे अमीर आदमी का तमगा

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने जनवरी से जून 2023 तक अपनी कुल संपत्ति में 96.6 बिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की। वह वर्तमान में 248.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। टेस्ला में मस्क की फिलहाल 23 फीसदी हिस्सेदारी है। उनकी संपत्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, लगभग दो-तिहाई, टेस्ला की सफलता से जुड़ा है।

मस्क ने अक्टूबर, 2022 में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा और फिर उसका नाम एक्स रख दिया। 

हाल में उठाना पड़ा नुकसान 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के शेयरों में हालिया गिरावट के बाद मस्क की संपत्ति गिरकर 137 अरब डॉलर हो गई है। उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के शेयर करीब 65 फीसदी नीचे चले गए हैं। नवंबर 2021 में मस्क की संपत्ति चरम पर थी, जो भारी गिरावट से पहले 340 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।

इनपुट: आईएएनएस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा