1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. India Pakistan Tension : ईजमाईट्रिप ने अपने ग्राहकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, घूमने जाने का है प्लान तो रखें ध्यान

India Pakistan Tension : ईजमाईट्रिप ने अपने ग्राहकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, घूमने जाने का है प्लान तो रखें ध्यान

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 09, 2025 02:41 pm IST,  Updated : May 09, 2025 02:41 pm IST

निशांत पिट्टी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि वह हाल के घटनाक्रमों से ‘‘बेहद चिंतित’’ हैं और उन्होंने अपने सभी ग्राहकों को अत्यधिक सावधानी बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक ट्रैवल एडवाइजरी पर गौर करने की सलाह दी है।

ईजमाईट्रिप- India TV Hindi
ईजमाईट्रिप Image Source : FILE

ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप ने अपने ग्राहकों को संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा की योजना बनाने से पहले अत्यधिक सावधानी बरतने और नवीनतम आधिकारिक यात्रा परामर्शों पर गौर करने की सलाह दी है। बयान में साथ ही कहा गया कि ग्राहकों से अनुरोध है कि जब तक कि ‘‘बेहद आवश्यक न हो’’ वे तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा करने से बचें, क्योंकि इन देशों ने पाकिस्तान के लिए ‘‘समर्थन’’ जाहिर किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना ने आठ-नौ मई की रात को ड्रोन तथा अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पूरे पश्चिमी सीमा क्षेत्र में कई हमले किए, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया।

जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

भारतीय सेना ने कहा कि हमलों को ‘‘प्रभावी ढंग से विफल’’ कर दिया गया है। इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। ईजमाईट्रिप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ट्रैवल एडवाइजरी- पहलगाम हमले और भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद यात्रियों से सचेत रहने का आग्रह किया जाता है। चूंकि तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान को समर्थन दिखाया है, इसलिए हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि वहां केवल तभी यात्रा करें जब बहुत आवश्यक हो।’’

सावधानी बरतें यात्री

ईजमाईट्रिप के फाउंडर एवं चेयरमैन निशांत पिट्टी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि वह हाल के घटनाक्रमों से ‘‘बेहद चिंतित’’ हैं और उन्होंने अपने सभी ग्राहकों को अत्यधिक सावधानी बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक यात्रा परामर्श पर गौर करने की सलाह दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा