1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Elon Musk Net Worth: 1.5 लाख प्राइवेट जेट, मुंबई में 30 लाख फ्लैट्स! जानिए $1.1 ट्रिलियन नेटवर्थ में एलन मस्क क्या-क्या खरीद सकते हैं?

Elon Musk Net Worth: 1.5 लाख प्राइवेट जेट, मुंबई में 30 लाख फ्लैट्स! जानिए $1.1 ट्रिलियन नेटवर्थ में एलन मस्क क्या-क्या खरीद सकते हैं?

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 13, 2026 11:29 am IST,  Updated : Jun 13, 2026 11:30 am IST

स्पेसएक्स के बंपर आईपीओ के बाद एलन मस्क आधिकारिक तौर पर इतिहास के पहले ट्रिलिनेयर बन गए हैं। इस समय उनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (यानी भारतीय रुपये में लगभग 104 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गई है।

एलन मस्क की नेटवर्थ $1.1...- India TV Hindi
एलन मस्क की नेटवर्थ $1.1 ट्रिलियन हुई Image Source : CANVA

दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन एलन मस्क ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो आज से पहले मानव इतिहास में कोई नहीं कर सका। वॉल स्ट्रीट पर उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग आईपीओ की बंपर लिस्टिंग के साथ ही एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बन गए हैं। फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में आई इस सुनामी के बाद मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (यानी करीब 104.50 लाख करोड़ रुपये) को पार कर गई है। यह रकम इतनी बड़ी है कि आम इंसान तो क्या, दुनिया के बड़े-बड़े रईसों का भी दिमाग घूम जाए।

ब्रिटिश चैरिटी ऑक्सफैम के एक पुराने आंकड़े के मुताबिक, अगर मस्क हर रोज ₹8.3 करोड़ ($1 मिलियन) भी खर्च करें, तब भी उन्हें अपनी यह दौलत खत्म करने में 2,740 साल का वक्त लगेगा। आइए जरा मजेदार और आसान गणित से समझते हैं कि मस्क अपनी इस नेटवर्थ से क्या-क्या खरीद सकते हैं।

$1 ट्रिलियन नेटवर्थ में एलन मस्क क्या खरीद सकते हैं?

लग्जरी चीज / एसेट्स औसत अनुमानित कीमत मस्क कितनी संख्या में खरीद सकते हैं?
आलीशान प्राइवेट जेट ₹62 करोड़ ($6.5 मिलियन) लगभग 1,68,000 प्राइवेट जेट्स
मुंबई में प्रीमियम 2BHK फ्लैट्स ₹3 करोड़ प्रति फ्लैट 30 लाख से ज्यादा फ्लैट्स
आईफोन 17 प्रो मैक्स ₹1.6 लाख करीब 57 करोड़ आईफोन्स
रोल्स-रॉयस कार कार ₹10 करोड़ 9 लाख से ज्यादा रॉल्स-रॉयस कारें

पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी 3 अर्थव्यवस्थाएं

एलन मस्क की नेटवर्थ दुनिया के कई विकासशील देशों की कुल सालाना जीडीपी (GDP) से भी कहीं ज्यादा बड़ी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की कुल अर्थव्यवस्था लगभग 340 से 350 अरब डॉलर की है। यानी मस्क चाहें तो अकेले अपनी जेब के पैसे से 3 पाकिस्तान खरीद सकते हैं और फिर भी उनके पास अरबों डॉलर बच जाएंगे। अगर हम मुकेश अंबानी की संपत्ति से तुलना करें, तो मस्क अब उनसे करीब 9 से 10 गुना ज्यादा अमीर हो चुके हैं।

कैसे रातों-रात मस्क बने पहले ट्रीलिनेयर?

यह सब मुमकिन हुआ है स्पेसएक्स के मेगा आईपीओ की वजह से। नैस्डैक शेयर बाजार में आते ही स्पेसएक्स का वैल्यूएशन 2.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹175 लाख करोड़) के पार चला गया। कंपनी ने इस आईपीओ से ₹6.2 लाख करोड़ ($75 बिलियन) जुटाए हैं, जो दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है।

मार्स मिशन और स्पेस एआई डेटा सेंटर

स्पेसएक्स के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अंतरिक्ष में फुटबॉल के मैदान जितने बड़े ऑर्बिटल AI डेटा सेंटर बनाने, चांद की इकोनॉमी खड़ी करने और मंगल ग्रह पर 10 लाख लोगों की इंसानी बस्ती बसाने के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए करेगी। इस बंपर लिस्टिंग ने मस्क के पास मौजूद स्पेसएक्स की 42% हिस्सेदारी की वैल्यू को अकेले ₹66 लाख करोड़ के पार पहुंचा दिया, जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए पहले ट्रिलिनेयर के रूप में दर्ज करा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा