1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. EPF खाते में कब आएगी ब्याज, ईपीएफओ ने दी जानकारी, जानिए डिटेल

EPF खाते में कब आएगी ब्याज, ईपीएफओ ने दी जानकारी, जानिए डिटेल

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 25, 2024 12:03 pm IST,  Updated : Apr 25, 2024 12:03 pm IST

एक सवाल के जबाव में ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रिय सदस्य, इस प्रोसेस पर कार्य प्रगति पर है और ब्याज जल्द की खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।

EPFO- India TV Hindi
EPFO Image Source : FILE

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से फरवरी 2024 में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दरों की घोषणा की गई थी। सरकारी एजेंसी की ओर से पिछले वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज घोषित की गई है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीओफओ द्वारा 8.15 प्रतिशत की ब्याज घोषित की गई थी। 

कब ईपीएफ खाते में आएगी ब्याज?

वित्त वर्ष 2023-24 की बकाया ब्याज को लेकर बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर ईपीएफओ से सवाल पूछ रहे हैं। एक सवाल के जबाव में ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रिय सदस्य, इस प्रोसेस पर कार्य प्रगति पर है और ब्याज जल्द की खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी। सभी सदस्य को अपनी पासबुक में जमा के साथ दिखेगी। किसी भी प्रकार की ब्याज की हानि सदस्यों को नहीं होगी। 

28.17 करोड़ सदस्यों को वित्त वर्ष 2022-23 में मिली ब्याज 

ईपीएफओ की ओर से अब तक 28.17 करोड़ सदस्यों को वित्त वर्ष 2022-23 की ब्याज दी जा चुकी है। ईपीएफओ द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लिख गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल 28.17 करोड़ सदस्यों को ब्याज का भुगतान किया जा चुका है। ये आंकड़ो मार्च 2024 तक के हैं। 

फरवरी में घोषित हुई थी ब्याज 

सीबीटी की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 में ईपीएफ खातों पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर घोषित की गई थी। यह पहले 8.15 प्रतिशत थी। पीआईबी की ओर से 10 फरवरी, 2024 को जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया था कि बोर्ड ने 13 लाख करोड़ के मूल पर 1,07,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक आय राशि के वितरण की सिफारिश की है। वित्त वर्ष 2022-23 में 11.02 लाख करोड़ के मूल पर 91,151 करोड़ की राशि के वितरण की घोषणा की गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा