1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. FASTag कहीं न हो जाए ब्लैकलिस्ट, 29 फरवरी से पहले तुरंत निपटाए ये काम

FASTag कहीं न हो जाए ब्लैकलिस्ट, 29 फरवरी से पहले तुरंत निपटाए ये काम

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 28, 2024 07:57 am IST,  Updated : Feb 28, 2024 07:57 am IST

FASTag KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी है। अगर आप इस तारीख तक अपने फास्टैग की केवाईसी नहीं करते हैं तो आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता है।

Fastag- India TV Hindi
Fastag Image Source : FILE

Fastag KYC Update Last Date: नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (NHAI)की ओर से फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी निर्धारित की गई है। अगर आप इस तारीख तक अपने फास्टैग की केवाईसी नहीं पूरी करेंगे तो आपके फास्टैग को नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया द्वारा डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।  NHAI की ओर से ये कदम एक वाहन एक फास्टैग के तहत उठाया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि एक गाड़ी के पास एक से ज्यादा फास्टैग न हो। 

Fastag KYC को कैसे करें अपडेट 

  1. फास्टैग की केवाईसी को अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको इंडियन हाइवे मैनेजमेंट कंपनी (IHML) की वेबसाइट पर जाना होगा। आप सीधे इस लिंक https://fastag.ihmcl.com/ पर जा सकते हैं। 
  2. अब आपको फास्टैग में पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा। 
  3. इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा। 
  4. यहां लेफ्ट में माय प्रोफाइल सेक्श दिया गया होगा। यहां आप अपनी केवाइसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकरण के दौरान दी गई सभी जानकारी यहां उपलब्ध होगी। 
  5. केवाईसी करने के लिए आपको प्रोफाइल सेक्शन के बगल में मौजूद केवाईसी सेक्शन पर करना होगा। 
  6. इसके बाद क्सटमर टाइप को सिलेक्ट करें। 
  7. अब आपको यहां पर आईडी प्रूफ जमा करना है। 
  8. फिर आपको डिक्लेरेशन पर चेक मार्क करना होगा। यहां लिखा होगा कि यहां आपने जो भी जानकारी दी है वह सही है। 

बता दें, इससे पहले 31 जनवरी फास्टैग की केवाईसी कराने की अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 29 फरवरी कर दिया गया। अगर आप एक मार्च से फास्टैग की बिना केवाईसी कराए टोल पर जाते हैं तो आपके फास्टैग से टोल नहीं कटेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने फास्टैग की केवाईसी को अपडेट कर लेना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा