Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 7.541 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 572.712 अरब डॉलर पर, जानिए कैसे मर्ज बन रहा कारण

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 7.541 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 572.712 अरब डॉलर पर, जानिए कैसे मर्ज बन रहा कारण

Written By: Indiatv Paisa Desk Published : Jul 23, 2022 12:10 pm IST, Updated : Jul 23, 2022 12:10 pm IST

Forex Reserve: Indian Foreign Reserve में गिरावट के पीेछे ताजा गिरावट के पीछे प्रमुख कारण RBI द्वारा रुपये को थामने (Rupee Falling) की कोशिशें भी हैं। यानि रुपये में गिरावट को रोकने की कोशिश ही गिरावट का भी कारण बन रही हैं।

Forex Reserve- India TV Paisa
Photo:PTI Forex Reserve

Highlights

  • भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट दर्ज की गई है
  • Forex Reserve 7.541 अरब डॉलर घटकर 572.712 अरब डॉलर रह गया
  • स्वर्ण आरक्षित भंडार घटने से भी विदेशीमुद्रा भंडार कम हुआ है

Forex Reserve: भारतीय रुपये की गिरावट के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व लगातार रुपये में गिरावट को रोकने का प्रयास कर रहा है। मुद्रा भंडार में गिरावट के पीेछे ताजा गिरावट के पीछे प्रमुख कारण रिजर्व बैंक द्वारा रुपये को थामने की कोशिशें भी हैं। यानि रुपये में गिरावट को रोकने की कोशिश ही गिरावट का भी कारण बन रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक के देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 7.541 अरब डॉलर घटकर 572.712 अरब डॉलर रह गया। 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले, आठ जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान, विदेशी मुद्रा भंडार 8.062 अरब डॉलर घटकर 580.252 अरब डॉलर रह गया था। शुक्रवार को, डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 79.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आठ जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का घटना है जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा स्वर्ण आरक्षित भंडार घटने से भी विदेशीमुद्रा भंडार कम हुआ है। 

भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी किये गये भारत के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 6.527 अरब डॉलर घटकर 511.562 अरब डॉलर रह गयी। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है। 

आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 83 करोड़ डॉलर घटकर 38.356 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 15.5 करोड़ डॉलर घटकर 17.857 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार भी 2.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.937 अरब डॉलर रह गया।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement