1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ₹3,00,000 महीना कमाने वाला बिजनेस बंद कर पकड़ी ₹25,000 की नौकरी, केरल के युवक ने लिया चौंकाने वाले फैसला; वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान!

₹3,00,000 महीना कमाने वाला बिजनेस बंद कर पकड़ी ₹25,000 की नौकरी, केरल के युवक ने लिया चौंकाने वाले फैसला; वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान!

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 02, 2026 05:38 pm IST,  Updated : May 02, 2026 05:38 pm IST

आज के दौर में जहां हर कोई स्टार्टअप शुरू कर बड़ा बनने का सपना देखता है, वहीं केरल के एक युवक की कहानी इस सोच से अलग नजर आती है। उसने लाखों की कमाई वाला अपना बिजनेस बंद कर सिर्फ ₹25,000 महीने की नौकरी चुन ली।

बिजनेस छोड़कर चुनी जॉब- India TV Hindi
बिजनेस छोड़कर चुनी जॉब Image Source : CANVA

आज के दौर में ज्यादातर लोग मानते हैं कि अपना बिजनेस शुरू करना सफलता और आजादी की सबसे बड़ी निशानी होती है। लेकिन जब वही बिजनेस अचानक लड़खड़ा जाए, तो फैसले लेना आसान नहीं होता। ऐसे समय में कुछ लोग हार मान लेते हैं, तो कुछ अपनी स्ट्रेटेजी बदलकर आगे बढ़ते हैं। केरल के कोझिकोड के रहने वाले शमील मुहम्मद की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो यह दिखाती है कि कभी-कभी एक कदम पीछे लेना ही भविष्य में बड़ी छलांग का कारण बनता है।

शमील ने जुलाई 2024 में एक 360-डिग्री मार्केटिंग एजेंसी की शुरुआत की थी। शुरुआत में उनका बिजनेस तेजी से बढ़ा और हर महीने करीब ₹3 लाख तक की कमाई होने लगी। लेकिन यह सफलता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। धीरे-धीरे क्लाइंट्स कम होने लगे और इनकम गिरती चली गई। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अपने सेविंग्स का इस्तेमाल करना पड़ा। आखिरकार, दिसंबर 2024 में ऑपरेशन बंद करना पड़ा और जुलाई 2025 में कंपनी पूरी तरह बंद हो गई।

मुश्किल वक्त में लिया बड़ा फैसला

बिजनेस बंद होने के बाद शमील के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि अब क्या करें? जल्दबाजी में नया स्टार्टअप शुरू करने के बजाय उन्होंने स्थिरता को चुना। उन्होंने ₹25,000 महीने की सैलरी पर एक सेल्स जॉब जॉइन कर ली। खर्च कम करने के लिए वे अपने माता-पिता के साथ रहने लगे। यह फैसला भले ही छोटा लगा, लेकिन इसी ने उन्हें आगे की राह दिखाने में मदद की।

नौकरी से मिली नई सीख

नौकरी के दौरान शमील को बिजनेस की जमीनी समझ मिली। उन्होंने देखा कि एक कंपनी रोजाना कैसे काम करती है और कैसे फैसले लिए जाते हैं। लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने कंपनी में अपनी जगह मजबूत की और धीरे-धीरे एक बड़े स्टेकहोल्डर बन गए।

फिर शुरू किया नया सफर

कुछ समय बाद शमील ने एक नई दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने LinkedIn पर फाउंडर ब्रांडिंग से जुड़ा बिजनेस शुरू किया, जिसमें वे B2B फाउंडर्स और निवेशकों की पर्सनल ब्रांडिंग में मदद करते हैं। इस बार उन्होंने पहले कर्मचारी के तौर पर काम किया और बाद में कंपनी में बड़ा हिस्सा लेकर खुद को मुख्य स्टेकहोल्डर बना लिया। यह नया बिजनेस 30 मार्च 2025 को औपचारिक रूप से लॉन्च हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा