1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे को YEIDA से मिली अप्रूवल, जानिए कहां से होकर निकलेगा और किन्हें होगा फायदा

गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे को YEIDA से मिली अप्रूवल, जानिए कहां से होकर निकलेगा और किन्हें होगा फायदा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 04, 2025 06:47 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 06:47 pm IST

Ganga Link Expressway : इस एक्सप्रेस-वे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से ट्रैवल करने वाले लोगों को आसानी होगी। उनके लिए नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

एक्सप्रेस-वे- India TV Hindi
एक्सप्रेस-वे Image Source : PIXABAY

गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी YEIDA से अप्रूवल मिल गई है। इसके साथ ही इस एक्सप्रेस-वे के बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस एक्सप्रेस-वे से यूपी के कई शहरों के लोगों को फायदा होगा। इस एक्सप्रेस-वे को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से भी अप्रूवल मिल गई है। गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के प्रपोजल में कुछ बदलाव किये गए थे, जिन पर यह अनुमति मिली है। इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 74.3 किलोमीटर होगी। यह 120 मीटर चौड़ा एक्सप्रेस-वे होगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक होगी आसान पहुंच

गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे को गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के गांवों से निकाला जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। इस एक्सप्रेस-वे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से ट्रैवल करने वाले लोगों को आसानी होगी। उनके लिए नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान हो जाएगा। गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज सहित 12 जिलों से जोड़ने की योजना है। इसे बुलंदशहर से निकाले जाने की बात भी सामने आ रही है। इससे इन शहरों के लोगों के लिए ट्रैवल आसान हो जाएगा। 

दोनों तरफ बनेंगे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

इस एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। यह एक्सप्रेस-वे साल 2027 तक बनकर तैयार हो सकता है। पहले यह रोड़ एमआरओ सेंटर की अधिग्रहित जमीन से गुजरने वाला था, लेकिन इस पर आपत्ति आ गई। इसके बाद इसके प्रपोजल में बदलाव किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा