Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गौतम अडानी के नाम रहे 2024 के पहले 2 दिन, दुनिया में सबसे ज्यादा ₹13,500 करोड़ बढ़ गई नेटवर्थ

गौतम अडानी के नाम रहे 2024 के पहले 2 दिन, दुनिया में सबसे ज्यादा ₹13,500 करोड़ बढ़ गई नेटवर्थ, जानिए मुकेश अंबानी को कितना हुआ फायदा

Written By: Pawan Jayaswal Published : Jan 03, 2024 07:39 am IST, Updated : Jan 03, 2024 07:39 am IST

Gautam Adani Net worth : साल 2024 के पहले दो दिनों में दुनिया में सबसे अधिक दौलत गौतम अडानी की बढ़ी है। साल के पहले 2 दिन में ही अडानी की नेटवर्थ में करीब 13,500 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है। वहीं, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 7,222 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

गौतम अडानी नेटवर्थ- India TV Paisa
Photo:FILE गौतम अडानी नेटवर्थ

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस समय देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में वे 13वें स्थान पर है। लेकिन 2024 के पहले दो दिन गौतम अडानी के नाम रहे हैं। साल 2024 में अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत गौतम अडानी (Gautam Adani Net worth) की बढ़ी है। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन भारत के दूसरे और दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। साल 2023 में गौतम अडानी की नेटवर्थ में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। पिछले साल की शुरुआत हिंडनबर्ग रिपोर्ट के साथ हुई थी, जिसके बाद अडानी की नेटवर्थ में काफी गिरावट आई थी। 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बाद हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते उनकी नेटवर्थ काफी गिर गई थी। लेकिन 2024 शुरुआत गौतम अडानी के लिए अच्छी होती दिख रही है।

दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी गौतम अडानी की दौलत

साल 2024 के पहले 2 दिन में गौतम अडानी की दौलत दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, साल 2024 में अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 1.63 अरब डॉलर (13,500 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है।  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में मौजूद किसी भी अरबपति की दौलत इतनी नहीं बढ़ी है। इसके साथ ही गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 85.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

मुकेश अंबानी की कितनी बढ़ी नेटवर्थ?

दुनिया के टॉप-15 सबसे अमीर लोगों में से सिर्फ 3 लोगों की नेटवर्थ 2024 में अब तक बढ़ी है। इनमें गौतम अडानी, वॉरेन बफे और मुकेश अंबानी शामिल हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani net worth) में पिछले 2 दिनों में 867 मिलियन डॉलर (7,222 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 97.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं, वॉरेन बफे की नेटवर्थ में 1.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement