1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना और चांदी आज एक झटके में हुए सस्ते, खरीदने से पहले जान लें दोनों कीमती धातुओं के लेटेस्ट रेट

सोना और चांदी आज एक झटके में हुए सस्ते, खरीदने से पहले जान लें दोनों कीमती धातुओं के लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 24, 2023 05:09 pm IST,  Updated : Jul 24, 2023 05:09 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,963 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी गिरावट के साथ 24.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold- India TV Hindi
सोना Image Source : FILE PHOTO

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 200 रुपये के नुकसान से 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने के भाव में नरमी आई है। यह 100 रुपये के नुकसान से 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,963 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी गिरावट के साथ 24.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। गांधी ने कहा कि उतार-चढ़ाव के बीच सोने का कारोबार हल्का रहा। निवेशक बुधवार को जारी होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं। 

सोना वायदा कीमतों में गिरावट 

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 69 रुपये की गिरावट के साथ 59,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 69 रुपये की गिरावट के साथ 59,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 6,513 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

चांदी वायदा कीमतों में कमजोरी 

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 284 रुपये की गिरावट के साथ 74,686 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 284 रुपये की गिरावट के साथ 74,686 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 17,894 लॉट का कारोबार हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा