Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, आज दोनों कीमती धातु के रेट इतने बढ़े

सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, आज दोनों कीमती धातु के रेट इतने बढ़े

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Mar 03, 2025 07:10 pm IST, Updated : Mar 03, 2025 07:10 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी के लिए सोने का वायदा भाव 34.80 डॉलर बढ़कर 2,883.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, हाजिर सोना 16.52 डॉलर बढ़कर 2,874.35 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Gold- India TV Paisa
Photo:FILE सोना

शेयर बाजार में गिरावट जारी लेकिन सोना और चांदी के भाव में तेजी का सिलसिला नहीं रुक रहा है। आभूषण कारोबारियों की खरीदारी और रुपये के कमजोर होने के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में (शुक्रवार को) 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 87,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके अतिरिक्त, चांदी की कीमत भी 100 रुपये मजबूत होकर 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

पिछले हफ्ते गिरा था सोने का भाव 

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह 1.60 प्रतिशत मुनाफावसूली के बाद भी सोना सकारात्मक बना हुआ है। वैश्विक अनिश्चितता के बने रहने, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच वार्ता को लेकर तनाव के कारण यह ताजा उछाल देखने को मिला है।’’ इसके अलावा, त्रिवेदी ने कहा कि मौजूदा शुल्क चिंताओं और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण सोना सुरक्षित निवेश का विकल्प बना हुआ है। हालांकि, रूस-यूक्रेन संबंधों या वैश्विक व्यापार शुल्क में कोई भी सकारात्मक घटनाक्रम कीमतों पर दबाव डाल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी के लिए सोने का वायदा भाव 34.80 डॉलर बढ़कर 2,883.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, हाजिर सोना 16.52 डॉलर बढ़कर 2,874.35 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

आगे को लेकर स्थिति क्लियर नहीं 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि सौदेबाजी और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया।’’ अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता के अनुसार, बाजार मुद्रास्फीति के संकेतों के लिए सोमवार को जारी होने वाले अमेरिकी विनिर्माण कीमतों और पीएमआई डेटा पर नजर रख रहे हैं, जबकि इस सप्ताह के अंत में गैर-कृषि रोजगार आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement